स्पोर्ट्स

दिनेश कार्तिक ने लगाया IPL 2024 का सबसे लंबा SIX

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन 30वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के कई पुराने रिकॉर्ड टूटते हुए देखने को मिले. वहीं इस सीजन का भी सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड केवल 2 घंटे के अंदर ही टूट गया. हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 287 रनों का विशाल स्कोर बना दिया, वहीं इस टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम भी 20 ओवरों में 262 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही, जिसमें दिनेश कार्तिक के बल्ले से केवल 35 गेंदों में 83 रनों की विस्फोटक पारी देखने को मिली इस दौरान उन्होंने 7 छक्के लगाए जिसमें एक अब इस सीजन का सबसे लंबा छक्का हो गया.Newsexpress24. Com video ipl 2024 six india tv hindi download 12

WhatsApp Group Join Now

कार्तिक के बल्ले से निकला गगनचुंबी छक्का

दिनेश कार्तिक ने आरसीबी टीम की पारी के दौरान 16वें ओवर में टी नटराजन के विरुद्ध पैड्स की लाइन में फेंकी गई गेंद को फ्लिक किया और गेंद डीप फाइन लेग बाउंड्री के बाहर सीधे स्टेडियम की छत से टकरा गई, जिसमें उन्होंने 108 मीटर लंबा छक्का लगाया. ये इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अब सबसे लंबा छक्का भी हो गया. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की पारी के दौरान हेनरिक क्लासन के बल्ले से भी 106 मीटर लंबा छक्का देखने को मिला था जो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का संयुक्त रूप से सबसे लंबा सिक्स हो गया था लेकिन कार्तिक ने अपने एक शॉट से इसे तोड़ दिया और अब इस सीजन सबसे लंबा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. कार्तिक ने इस मैच में केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था, लेकिन वह अपनी पारी से टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके.

Back to top button