स्पोर्ट्स

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराया

लखनऊ, . कुलदीप यादव के 20 रन पर तीन के बाद फ्रेजर
मैकगर्क (35 गेंद में 55 रन) के बहुत बढ़िया अर्द्धशतक के दम पर यहां इंडियन प्रीमियर लीग के
26वें मैच में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 11
गेंद शेष रहते छह विकेट से सरलता से हरा दिया.

Newsexpress24. Com ipl 41 3 download 2024 04 13t114852. 976

WhatsApp Group Join Now

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट पर
167 रन बनाये. जबाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 170 रन का
स्कोर किया. ट्रिस्टन स्टब्स (15 नाबाद) ने अरशद खान की 19वें ओवर की पहली
गेंद पर छक्का लगाकर टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया.
दिल्ली की ओर से
ऋषभ पंत ने 24 गेंद पर 41 रन की धुआंधार पारी खेली और मैकगर्क के साथ
तीसरे विकेट के लिए 46 गेंद में 77 रन की सबसे साझेदारी की. ओपनर पृथ्वी शॉ
ने 22 गेंद में 32 रन बनाये.लखनऊ की ओर से रवि बिष्णोई ने पंत और
शॉ का विकेट लिया. मैकगर्क को अर्शद खान ने नवीन-उल-हक के हाथों कैच कराया.
यश ठाकुर के खाने में डेविड वार्नर (8) का विकेट आया.इससे पहले
दिल्ली के गेंदबाजों ने आरंभ में लखनऊ के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का
मौका नहीं दिया. कुलदीप यादव ने अपने कोटे के चार ओवरों में मात्र 20 रन
देकर लखनऊ के टॉप-5 में से तीन खिलाड़ियों को आउट किया. उन्होंने अपने पहले
ही ओवर में मार्कस स्टॉयनिस को एक गलत स्वीप शॉट खेलने के लिए मजबूर किया.
गेंद हवा में काफी ऊपर उठ गई और ईशांत शर्मा ने सरल कैच लपका. इसके बाद
उन्होंने निकोलस पूरन को गोल्डेन डक पर बोल्ड करके पैवेलियन की राह दिखाई.
केएल राहुल (22 गेंद में 39 रन) उनका तीसरा शिकार बने और विकेट के पीछे पंत
के हाथ में कैच थमा बैठे.एक समय 13 ओवर में 94 रन पर लखनऊ के सात
खिलाड़ी आउट हो गये थे. लेकिन इसके बाद आयुस बदोनी (35 गेंद पर 55 नाबाद)
और अर्शद खान (16 गेंद पर 20 रन) के बीच 42 गेंद पर 73 रन की अविजित
साझेदारी के दम पर टीम 167 रन तक पहुंच सकी.दिल्ली की ओर से खलील अहमद ने दो और ईशांत शर्मा तथा मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिए.

Back to top button