स्पोर्ट्स

नो बॉल की डिमांड को लेकर अंपायर से भिड़े विराट कोहली

IPL 2024 का 25वां मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया. इस मैच में आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 197 रनों का टारगेट दिया है. इस मैच के अंतिम ओवर में नो बॉल को लेकर जमकर हंगामा हुआ है.Newsexpress24. Com video no ball umpire india tv hindi images 1

WhatsApp Group Join Now

आकाश मधवाल के ओवर में हुआ बवाल

मुंबई इंडियंस के लिए अंतिम ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी आकाश मधवाल ने संभाली. इस ओवर की दूसरी गेंद आकाश ने फुलटॉस फेंकी, जिस पर दिनेश कार्तिक ने बड़ा स्ट्रोक लगाना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई और विकेटकीपर के पास चली गई. इसके बाद दिनेश कार्तिक ने हाइट नो बॉल के लिए DRS लिया. वह बोलना चाह रहे थे कि गेंद की ऊंचाई अधिक थी. लेकिन थर्ड अंपायर ने निर्णय कार्तिक के पक्ष में नहीं दिया और आकाश की गेंद को लीगल डिलीवरी माना गया.

कोहली की अंपायर से हुई कहासुनी

फिर विराट कोहली ड्रेसिंग रूम से पवेलियन की तरफ आते हैं और उनकी अंपायर से बहस होती है. वह अंपायर से कुछ कहते हुए नजर आते हैं. इसके बाद अंपायर उन्हें अपने हाथ के इशारे से कुछ समझाते हैं. अंत में अंपायर कोहली के कहने से भी अपना निर्णय नहीं बदलते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपने रिएक्शंस दिए हैं.

आरसीबी ने बनाए इतने रन

आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई को 197 रनों का टारगेट दिया. आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे अधिक 61 रन बनाए. रजत पाटीदार ने 50 रन और दिनेश कार्तिक ने 53 रनों का सहयोग दिया. कार्तिक ने ये रन केवल 23 गेंदों में ही बनाए. वह अंत तक आउट नहीं हुए. इन प्लेयर्स की वजह से ही आरसीबी की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हासिल किए.

Back to top button