स्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने क्रिकेट से संन्यास लेने का किया फैसला

Hamish Rutherford Annouces Retirement: न्यूजीलैंड की टीम ने हाल ही में पाक के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली है इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने 3-0 से अपने नाम भी किया वहीं इस सीरीज के बाद अब न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय किया है जिसके बाद फैंस को कीवी खिलाड़ी के इस निर्णय से काफी आश्चर्य भी हुई है जी हां हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज हामिश रदरफोर्ड की जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा कर दिया है

Newsexpress24. Com download 50 4

WhatsApp Group Join Now

स्मैश टूर्नामेंट में खेलेंगे अंतिम मैच

हामिश रदरफोर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग करते हैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हामिश रदरफोर्ड ने 130 मैच खेले हैं जिसमें उनके 7863 रन दर्ज हैं इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 40 अर्धशतक निकले हैं

हामिश रदरफोर्ड अब अपना अंतिम क्रिकेट मैच अगले सप्ताह स्मैश टूर्नामेंट में नॉर्दर्न डिस्ट्रीक्स टीम के विरुद्ध खेलेंगे हामिश 16 वर्ष से न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं हामिश का जितना बहुत बढ़िया फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर रहा है उतना इंटरनेशनल करियर नहीं रहा

हामिश का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

फर्स्ट क्लास में धमाल मचाने वाले हामिश रदरफोर्ड न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में उतना खास प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके चलते उनको शीघ्र ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया था हामिश ने न्यूजीलैंड के लिए 16 टेस्ट, 4 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं टेस्ट में हामिश के नाम 755 रन दर्ज हैं इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला है इसके अतिरिक्त 4 वनडे मैचों में हामिश ने 15 रन और 8 टी20 मैचों में 151 रन बनाए हैं

 

Back to top button