स्पोर्ट्स

रोहित शर्मा फिर बनें मुबंई इंडियंस टीम के कप्तान

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम कई बार अपने फैसलों से फैंस को चौंका चुकी है नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड कर टीम में वापस ला लिया इसके बाद टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाकर फैन्स को बड़ा झटका दिया जिसके बाद फैंस मुंबई इंडियंस पर गुस्सा भी करते नजर आए अब एक बार फिर रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के समीकरण बन रहे हैं इस समाचार के सामने आने के बाद मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के चेहरे खिल उठेरोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जिताया है मुंबई इंडियंस के ज्यादातर फैंस भी रोहित शर्मा को टीम का कप्तान देखना चाहते हैं अब एक बार फिर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा के दोबारा मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने की वजह हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव का चोटिल होना है दरअसल, हार्दिक पंड्या को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था, लेकिन हार्दिक पंड्या इस समय चोटिल हैं और टीम इण्डिया से भी बाहर हैंNewsexpress24. Com ipl 2024 download 40

WhatsApp Group Join Now

वहीं हार्दिक के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस के दूसरे कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव पहली पसंद हैं सूर्यकुमार यादव भी चोटिल हैं सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टी20 सीरीज में चोटिल हो गए थे इसके बाद से ही सूर्या टीम इण्डिया से बाहर हैं सूर्या की कप्तानी में टीम इण्डिया ने 2023 के अंत में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराया, उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टी20 सीरीज खेली जो ड्रॉ पर खत्म हुई अब इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं है हार्दिक और सूर्या 11 जनवरी से अफगानिस्तान के विरुद्ध प्रारम्भ होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर रहेंगे ऐसे में खबरें हैं कि हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव भी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से बाहर हो सकते हैं यदि ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे

Back to top button