आईपीएल 2024 का छठा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच सोमवार को खेला गया. होली के दिन हुए इस मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला और आरसीबी ने मैच चार विकेट से अपने नाम किया. विराट कोहली ने 49 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली और इसके लिए मैन ऑफ द मैच भी चुने गए. मैच के दौरान स्टेडियम में शिखर धवन का डुप्लिकेट भी नजर आया, जिसने पीबीकेएस की ही जर्सी पहन रखी थी और हेयरस्टाइल भी एकदम शिखर धवन जैसा करा रखा था.
पंजाब किंग्स की बैटिंग चल रही थी, शिखर धवन डगआउट में काफी सीरियस बैठे हुए थे क्योंकि टीम की स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं थी उस समय और तभी स्क्रीन पर शिखर धवन के डुप्लिकेट को दिखाया गया
.स्क्रीन पर शिखर धवन के डुप्लिकेट को देखकर बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली की हंसी छूट पड़ी
. विराट कोहली की हंसी कैमरे में कैद हो गई
. सोशल मीडिया पर इसकी
फोटोज़ खूब शेयर हो रही हैं
. मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीता और पंजाब किंग्स को पहले बैटिंग का न्योता दे डाला
. पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए
. कप्तान शिखर धवन ने 37 गेंदों पर 45 रन बनाए
. शशांक सिंह ने
अंतिम में कुछ दमदार शॉट्स लगाए और 8 गेंद पर 21 रन बनाकर नॉटआउट लौटे
. आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट चटकाए
. इसके
अतिरिक्त यश दयाल ने चार ओवर में एक ही विकेट लिया लेकिन महज 5.80 के इकॉनमी
दर से रन खर्चे
. सिराज ने भी चार ओवर में महज 26 रन दिए
. उत्तर में आरसीबी ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर 178 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया
. दिनेश कार्तिक 10 गेंद पर 28 रन बनाकर नॉटआउट लौटे
. महिपाल लोमरोर ने 8 गेंदों पर नॉटआउट 17 रन बनाए
.