स्पोर्ट्स

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति शोएब मलिक के सभी फोटो किए डिलीट

हिंदुस्तान की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की अफवाह काफी समय से उड़ रही है अब तक इसपर दोनों में से किसी ने आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बोला है अब फिर से इस जोड़ी से जुड़ी बातें मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं एक ताजा घटनाक्रम के बाद मीडियो हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि दोनों अब हमेशा के लिए अलग हो गए हैं सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहती हैं उन्होंने हाल ही में इंस्टा से अपने पति शोएब की सभी फोटोज़ हटा दी हैं इसके बाद इस बात को और बल मिला कि दोनों अलग हो गए हैंNewsexpress24. Com download 5 10

WhatsApp Group Join Now

शोएब मलिक ने भी अपने इंस्टा बायो में किया बदलाव

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं इस नए मुद्दे से अब तलाक की पुष्टि होती प्रतीत हो रही है हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है दूसरी ओर, शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम बायो से सानिया मिर्जा से शादीशुदा होने का जिक्र हटा दिया है इससे पहले उन्होंने अपने बायो में अपनी पत्नी को एक सुपरवुमन और स्वयं को उनका पति कहा था

सानिया और शोएब का है एक बेटा, नाम है इजहान

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक बच्चा है भारतीय पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अक्सर अपने प्यारे बेटे के साथ अपनी फोटोज़ पोस्ट करती रहती हैं इससे पता चलता है कि वह उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह उसे खूब प्यार करती हैं इजहान का जन्म 2018 में हुआ था और वह अपने माता-पिता दोनों की आंखों का तारा है सानिया के इंस्टा पर कई फोटोज़ थीं जिसमें इजहान के साथ शोएब भी नजर आए थे

इस लड़की से शोएब के संबंध होने की है खबर

ऐसी भी अटकलें हैं कि शोएब पाकिस्तानी अदाकारा आयशा उमर के साथ गुपचुप ढंग से डेटिंग कर रहे थे इसी को उनकी पत्नी सानिया के साथ संबंध खराब होने के लिए उत्तरदायी बताया जा रहा है हालांकि, आयशा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने उन अफवाहों को खारिज कर दिया उन्होंने बोला कि वह कभी भी किसी शादीशुदा आदमी के साथ संबंध नहीं रखेंगी हालांकि उन्होंने माना कि वे उनके पारिवारिक मित्र हैं

Back to top button