स्पोर्ट्स

हार्दिक पांड्या को लेकर फैंस कर रहे थे हूटिंग, कोहली ने किया कुछ ऐसा कि…

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने भले ही 7 विकेट से एकतरफा अपने नाम कर लिया, लेकिन विराट कोहली के एक कदम ने सभी का दिल जरूर जीता. आरसीबी के विरुद्ध जब टारगेट का पीछा करते समय मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो उन्हें फिर से स्टेडियम में उपस्थित फैंस की हूटिंग का शिकार होना पड़ा. इसके बाद विराट कोहली ने सभी फैंस से ऐसा नहीं करने के लिए इशारा किया. हार्दिक पांड्या को जबसे मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान बनाया गया है उन्हें लगातार हर मैच में फैंस के गुस्से का इसी तरह से सामना करना पड़ रहा है.

Newsexpress24. Com video india tv hindi ipl 2024 virat kohli appeals to wankhede fans not to boo mumb

WhatsApp Group Join Now

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के हानि पर 196 रन बनाए थे, जिसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 139 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया था, जिसके बाद पारी के 12वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या जैसे ही मैदान में प्रवेश करते हैं तो पूरे वानखेड़े स्टेडियम में उनको लेकर हूटिंग होने लगी, इसी दौरान विराट कोहली जो उस समय बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे उन्होंने पीछे मुड़कर फैंस को इशारा करते हुए ऐसा नहीं करने के लिए बोला और साथ ही उन्हें ये भी याद दिलाया कि हार्दिक भारतीय टीम के भी खिलाड़ी हैं और वह इस तरह के स्वागत के एकदम भी हकदार नहीं हैं. इस मुकाबले में हार्दिक जब गेंदबाजी भी कर रहे थे उस दौरान भी स्टेडियम में फैंस की तरफ से इसी तरह की हूटिंग देखने को मिली थी.

मुंबई ने दर्ज की इस सीजन की दूसरी जीत

इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का जलवा देखने को मिला जिन्होंने अपने 4 ओवरों में केवल 21 रन देते हुए 5 विकेट हासिल किए. वहीं 197 रनों का टारगेट भी उन्होंने केवल 15.3 ओवरों में हासिल कर लिया, जिसमें इशान किशन के बल्ले से जहां 34 गेंदों में 69 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने केवल 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की सहायता से 52 रन बना दिए. हार्दिक पांड्या ने भी 6 गेंदों में 21 रनों नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे. मुंबई इंडियंस की इस इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में ये 5 मैचों के बाद दूसरी जीत है.

Back to top button