स्पोर्ट्स

20 देश लेंगे हिस्सा, दो टीमें पहली बार खेलेंगी टी20 वर्ल्ड कप

भारत में इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन हो रहा है 19 नवंबर को इसके समाप्त होते ही एक बार फिर नए वर्ल्ड कप की चर्चा होने लगेगी वो होगा जून 2024 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप यह वर्ल्ड यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होगा इस टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को नेपाल और ओमान के रूप में दो एसोसिएट नेशन्स ने क्वालीफाई कर लिया था आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट के लिए अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, यूरोप सभी महाद्वीपों का भिन्न-भिन्न क्वालीफिकेशन राउंड आयोजित हो रहा है

Newsexpress24. Com t20 wc 2024 20 20 download 58

WhatsApp Group Join Now

20 टीमें लेंगी हिस्सा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफ्रीका से 2, अमेरिका से 1, एशिया से 2, EAP से 1 और यूरोप से दो टीमें समेत कुल आठ राष्ट्र क्वालीफाई करेंगे इसके अतिरिक्त टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टॉप आठ टीमें इसका हिस्सा हैं वहीं अफगानिस्तान और बांग्लादेश को बेहतर टी20 रैंकिंग के कारण इस टूर्नामेंट में एंट्री मिली है साथ ही यूएसए और वेस्टइंडीज को होस्ट होने के नाते एंट्री मिली है

दो राष्ट्र पहली बार खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप

अमेरिका से कनाडा ने यूएसए के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई किया है यह दोनों राष्ट्र पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे अभी भी कई टीमें ऐसी हो सकती हैं जो पहली बार इसमें हिस्सा लेंगी अभी तक यदि एसोसिएट नेशन की बात करें तो पापुआ न्यू गीनिया, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और आयरलैंड की टीमें इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं इस टूर्नामेंट में 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा जाएगा

10 वर्ष बाद टी20 विश्व खेलेगा नेपाल

नेपाल की टीम ने शुक्रवार को 10 वर्ष बाद टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है नेपाल ने इससे पहले 2014 में टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था वहीं ओमान की टीम ने अंतिम बार 2021 में टी20 वर्ल्ड कप खेला था पीएनजी की टीम भी 2021 में इस टूर्नामेंट का हिस्सा थी यूएई और हांगकांग की टीम इस बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है

Back to top button