स्पोर्ट्स

आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर की ये बड़ी भविष्यवाणी

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क.रोहित शर्मा का नाता अब मुंबई इंडियंस से टूट सकता है, इसकी चर्चा काफी दिनों से हो रही है. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन के अनुसार मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था. तब से ही यह बात कही जा रही है कि रोहित और मुंबई इंडियंस के रास्ते अब अलग  हो सकते हैं. वैसे इन सब बातों के बीच कद्दावर आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.
Newsexpress24. Com rohit sharma download 2024 05 29t194403. 236
WhatsApp Group Join Now

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इस बात की भविष्यवाणी कर दी कि रोहित इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई टीम का हिस्सा नहीं होंगे. आकाश चोपड़ा ने कहा, मुझे लगता है कि वे ईशान किशन को रिटेन नहीं करेंगे. वे ‘राइट टू मैच’ कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि 15.5 करोड़ बहुत ज़्यादा पैसे हैं.

 मुझे नहीं लगता कि ईशान को रिटेन किया जाएगा, मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना अंतिम मैच खेल लिया है, चाहे वह रिटेन न होना चाहें या फ्रैंचाइज़ी उसे जाने दे. आकाश चोपड़ा ने स्पष्ट रूप से यह बोला कि उन्हें नहीं लगता है कि रोहित शर्मा दुबारा मुंबई इंडियंस टीम की जर्सी में दिखेंगे.

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से काफी समय से जुड़े हुए हैं. यही नहीं रोहित ने अपनी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाने का काम किया.बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम रहे हैं.इस टीम के लिए हिटमैन ने काफी रन बनाए हैं.रोहित यदि मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ते हैं तो वह किस टीम के लिए अगले सीजन में खेलेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा.

Back to top button