स्पोर्ट्स

जहीर खान की संपत्ति में जुड़ा एक और हिस्सा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने अपनी पत्नी सागरिका घाटगे और उनके भाई शिवजीत घाटगे के साथ मुंबई में 2,600 वर्ग फुट का एक लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा है ‘मायानगरी मुंबई’ के लोअर परेल इस आलीशान अपार्टमेंट की मूल्य 11 करोड़ रुपये है स्क्वायर यार्ड्स ने यह जानकारी दी रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने बयान में कहा,’उसने संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा की है यह लेनदेन फरवरी 2025 में रजिस्टर्ड किया गया

07 10 2024 zaheer khan 23811273

WhatsApp Group Join Now

तीन-तीन पार्किंग स्पेस
बयान के अनुसार, यह संपत्ति इंडियाबुल्स स्काई में स्थित है, जिसे इक्विनॉक्स इण्डिया डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा डेवलप किया गया है अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,158 वर्ग फुट और निर्मित क्षेत्रफल 2,590 वर्ग फुट है इसमें तीन कार पार्किंग स्थल हैं

साउथ मुंबई के निकट लोअर परेल
इस सौदे में 66 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क भुगतान और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अनुसार, इंडियाबुल्स स्काई तीन एकड़ में फैली ‘रेडी-टू-मूव-इन’ आवासीय परियोजना है इस प्रोजेक्ट में पुनर्विक्रय संपत्ति की औसत मूल्य वर्तमान में 49,096 रुपये प्रति वर्ग फुट है

Back to top button