स्पोर्ट्स

दिलीप ट्रॉफी में अर्शदीप सिंह ने चटकाए 9 विकेट

अर्शदीप सिंह (छह विकेट) और आदित्य ठाकरे (चार विकेट) की बहुत बढ़िया गेंदबाजी के दम पर रविवार को इण्डिया डी ने इण्डिया बी को 257 रन से हरा दिया है.

Download 2024 09 23t191758. 536

WhatsApp Group Join Now

इंडिया बी के नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे अधिक (नाबाद 40) रन बनाये. वहीं कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (19) और सूर्यकुमार यादव (16) रन बनाकर आउट हुये. इण्डिया बी के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके.

इंडिया डी ओर से दूसरी पारी में रिकी भुई ने (नाबाद 119)श्रेयस अय्यर (50) और संजू सैमसन ने (45) रनों की पारी के दम पर 305 का स्कोर खड़ा करते हुए इण्डिया बी को जीत के लिए 373 रनों का लक्ष्य दिया था. इण्डिया बी की ओर से से मुकेश कुमार और नवदीप सैनी ने तीन-तीन विकेट लिए.

इंडिया डी ने पहली पारी में संजू सैमसन ने (106) रिकी भुई (56), केएस भरत (52) और देवदत्त पडिक्कल (50) रनों की पारी के दम पर 349 का स्कोर खड़ा किया था. इण्डिया बी के लिए नवदीप सैनी ने पांच विकेट लिये. राहुल चाहर को तीन विकेट मिले. मुकेश कुमार ने एक बल्लेबाज को आउट किया.

इसके बाद इण्डिया बी से पहली पारी में कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (116) और वॉशिंगटन सुंदर (87) की पारी के दम पर 282 को स्कोर बनाया था. इण्डिया डी के गेंदबाज अर्शदीप ने पहली पारी में भी 18 ओवरों में 50 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे.पहली पारी के आधार पर इण्डिया को 67 रनों की बढ़त मिली थी. इण्डिया डी के लिए सौरभ कुमार ने पांच विकेट लिये. अर्शदीप सिंह को तीन मिले. आदित्य ठाकुर ने दो बल्लेबाजों को आउट किया था.

इसके बाद मैच के चौथे दिन आज इण्डिया डी के गेंदबाजों ने 373 रन के लक्ष्य पीछा कर रही इण्डिया बी को 115 रन पर समेट कर 257 रनों से मुकाबला जीत लिया.

Back to top button