आशुतोष ने अकेले ही मोर्चा थामकर तूफानी पारी से अपनी टीम को दिलाई जीत

चंद्रकांत पंडित पर संगीन आरोप
26 वर्ष के आशुतोष ने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और इतने ही छक्के जड़े। मगर उनके लिए ये यात्रा इतना आसान नहीं था। कुछ वर्ष पहले तक तो वह डिप्रेशन में थे। अपने मध्यप्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित पर उन्होंने संगीन इल्जाम लगाए थे।
दिल्ली ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा
पंजाब किंग्स ने उन्हें बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल की अपनी पहली चार पारियों में उन्होंने 17 गेंदों पर 31, 15 गेंदों पर 33*, 16 गेंदों पर 31 और 28 गेंदों पर 61 रन ठोके। आशुतोष को रिटेन न करना पंजाब किंग्स का एक खराब निर्णय था। ऐसे में 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने तीन करोड़ 80 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।
सिर्फ 11 गेंद में फिफ्टी का रिकॉर्ड
आपको जानकर आश्चर्य नहीं होनी चाहिए कि आशुतोष के नाम भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टी-20 अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के विरुद्ध उन्होंने केवल 11 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

