स्पोर्ट्स

लगातार फ्लॉप रहे बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा

क्रिकेट डेस्क : टीम इण्डिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की खराब फॉर्म जारी है. मेलबर्न में खेल जा रहे चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी इन दोनों ही बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चला है. दरअसल मुकाबले में जीत के लिए भारतीय टीम को 340 रनों का लक्ष्य मिला है. ऐसे में रोहित और विराट की कंधों पर टीम की बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज फ्लॉप रहे.

Images 112

WhatsApp Group Join Now

रोहित शर्मा ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर विकेट गंवाया, वहीं विराट कोहली ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 5 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर अपना विकेट गंवाने का काम किया. इस मैच की पहली पारी में भी रोहित 5 गेंदों में 3 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने थे.

वहीं विराट कोहली ने 86 गेंदों में 36 रन की पारी खेली थी और स्कॉट बोलैंड की गेंद पर आउट हुए थे. लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए फैंस भी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर आगबबूला हो गए हैं. फैंस इन दोनों ही खिलाड़ियों से संन्यास की मांग कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को संन्यास की शुभकामना तक पहले ही दे डाली है. फैंस का तो यह मानना है कि दोनों ही खिलाड़ियो का टेस्ट करियर अब समाप्त हो गया है और वह आगे टेस्ट खेलते नजर नहीं आएंगे. इन दोनों खिलाड़ियों के संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं.और ‘#Happy Retirement’ का हैशटैग ट्रेंडिंग में हैं.एक यूजर ने विराट के फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी रिटायरमेंट विराट कोहली’. एक दूसरे यूजर यूजर ने रोहित के लिए लिखा, ‘रोहित और विराट ने टेस्ट से लिया संन्यास! यादों के लिए धन्यवाद. हैप्पी रिटायरमेंट.

Back to top button