गौतम गंभीर को लेकर CAC ने बनाया ये खास प्लान
Team India New Head Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) काफी समय से टीम इण्डिया के नए हेड कोच की तलाश में है. वहीं बीसीसीआई की ये तलाश भी पूरी होती हुई दिखाई दे रही है. क्योंकि टीम इण्डिया के हेड कोच पद के लिए एकमात्र आवेदक पूर्व कद्दावर क्रिकेटर गौतम गंभीर ही हैं. बीसीसीआई की पहली पसंद भी गौतम गंभीर को ही बताया जा रहा है. बस अब गंभीर के नाम पर फाइनल मुहर लगनी बाकी है. पिछले काफी समय से हेड कोच को लेकर गंभीर का नाम चल रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने में गौतम गंभीर ने अहम किरदार निभाई थी. तबसे बीसीसीआई गंभीर से कोच बनने के लिए संपर्क कर रही है.

क्रिकेट सलाहकार समिति ने बनाया खास प्लान
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर का आज साक्षात्कार होना है. गंभीर जूम कॉल के जरिए क्रिकेट सलाहकार समिति के सामने मौजूद होंगे. इस दौरान सीएससी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक भी शामिल हैं. गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग के बाद से ही टीम इण्डिया के हेड कोच पद के लिए बीसीसीआई और पूर्व क्रिकेटर्स की पहली पसंद बने हुए हैं. गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग में अभी कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर हैं. इससे पहले वे लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर थे
राहुल का कार्यकाल होने वाला खत्म
टीम इण्डिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो जाएगा. हेड कोच के लिए बीसीसीआई ने आवेदन की तारीख 27 मई तय की थी. वहीं राहुल द्रविड़ ने दोबारा टीम इण्डिया कोच बनने की ख़्वाहिश नहीं जताई. हेड को लेकर पहले कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के नाम भी सामने आए थे लेकिन बाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इन खबरों को खारिज कर दिया था. जय शाह ने बोला था कि बीसीसीआई ने किसी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से हेड बनने के लिए संपर्क नहीं किया.

