स्पोर्ट्स

क्या आर्चर आईपीएल 2024 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में हो सकते हैं शामिल…

IPL 2024 Jofra Archer: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज होने में अब 5 दिन का समय बचा हुआ है. पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंसजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा. वहीं इससे पहले अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है. बेंगलोर में इंग्लिश काउंटी टीम ससेक्स के लिए एक मैच में आर्चर की गेंदबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह प्रश्न उठने लगा था कि क्या आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में शामिल हो सकते हैं? वहीं अब जोफ्रा आर्चर की इंस्टाग्राम स्टोरी से इन अटकलों को और तेज कर दिया है.

Newsexpress24. Com ipl 2024 rcb download 2024 03 17t200525. 143

WhatsApp Group Join Now

आईपीएल 2023 में जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे. इस सीजन जोफ्रा आर्चर ने टीम के लिए अधिक मैच नहीं खेले थे. चोट के बाद शीघ्र ही आर्चर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. जिसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2024 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा को रिलीज कर दिया था. चोट के बाद काफी समय तक जोफ्रा आर्चर क्रिकेट मैदान से दूर बने हुए थे. जिसके बाद आर्चर की क्रिकेट मैदान पर वापसी हो चुकी है. काउंटी चैंपियनशिप प्रारम्भ होने से पहले जोफ्रा आर्चर तैयारी करने के लिए बेंगलोर पहुंचे हैं.

जोफ्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी से चौकाया

हाल ही में जोफ्रा आर्चर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के ड्रेसिंग रूम की फोटो शेयर की है. जिसके बाद अब आरसीबी के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं. अब सोशल मीडिया पर ये प्रश्न उठ रहा है कि क्या आर्चर 2024 सीजन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग अनुबंध हासिल करने के लिए देर से कोशिश कर रहे हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि क्या सच में आर्चर आरसीबी में शामिल होंगे?

टी20 विश्व कप 2024 पर है नजर

जोफ्रा आर्चर अब टी20 विश्व कप 2024 के लिए भी स्वयं को तैयार कर रहे हैं. चोट के चलते लंबे समय तक क्रिकेट मैदान से बाहर रहने के बाद अब आर्चर अपनी आगे की तैयारियों में जुट गए हैं. टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होगा. जिसमें आर्चर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

 

Back to top button