स्पोर्ट्स

CSK ने IPL मैच में पंजाब किंग्स को हराया 28 रन से…

Harbhajan Singh Statement: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार को खेले गए भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को 28 रन से हरा दिया चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में गेंदबाजों के दम पर जीत मिली बल्लेबाजी की बात करें तो इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की पोल खुल गई पहले बैटिंग करते हुए CSK ने 9 विकेट पर केवल 167 रन ही बनाए 43 रन बनाने वाले रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए हाईएस्ट स्कोरर रहे वहीं, महेंद्र सिंह धोनी पंजाब किंग्स (PBKS) के विरुद्ध इस मैच में पूरी तरह पस्त नजर आएNewsexpress24. Com ipl 2024 csk download 11zon 2024 05 06t092418. 402

WhatsApp Group Join Now

धोनी और CSK पर भड़के हरभजन 

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट छोड़ने की राय तक दे डाली पंजाब किंग्स (PBKS) के विरुद्ध रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग मैच में महेंद्र सिंह धोनी नंबर-9 पर बल्लेबाजी के लिए आए नंबर-9 पर बल्लेबाजी करने उतरे महेंद्र सिंह धोनी को हर्षल पटेल ने पहली ही गेंद पर शून्य के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया हरभजन सिंह ने इसके बाद नंबर-9 पर बल्लेबाजी करने के निर्णय के लिए धोनी को जमकर लताड़ा है

हरभजन ने धोनी को दी क्रिकेट छोड़ने की सलाह

पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में महेंद्र सिंह धोनी से पहले मिचेल सेंटनर और शार्दुल ठाकुर को बैटिंग के लिए भेजा गया माही आवश्यकता से अधिक नीचे नंबर-9 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, जिससे हरभजन सिंह बहुत खफा नजर आए हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘अगर महेंद्र सिंह धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो उन्हें नहीं खेलना चाहिए उनसे बेहतर है कि किसी तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए वह फैसला लेने वाले आदमी हैं और उन्होंने बल्लेबाजी के लिए नहीं आकर अपनी टीम को निराश किया है

धोनी की मर्जी के बिना कुछ नहीं होता 

हरभजन सिंह ने कहा, ‘शार्दुल ठाकुर कभी भी महेंद्र सिंह धोनी जैसे शॉट नहीं लगा सकते और मुझे समझ नहीं आता कि धोनी ने ये गलती क्यों की उनकी अनुमति के बिना कुछ नहीं होता और मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि उन्हें बैटिंग ऑर्डर में डिमोट करने का यह निर्णय किसी और ने लिया था धोनी ने पिछले कुछ मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तेजी से रन बनाए हैं पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में भी चेन्नई सुपर किंग्स को इसी चीज की आवश्यकता थी

Back to top button