स्पोर्ट्स

CSK vs GT: होम ग्राउंड पर सीएसके ने फिर मारी बाजी

IPL 2024 CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रनों जीत लिया है. इस टूर्नामेंट में चेन्नई के ये लगातार दूसरी जीत है. जबकि गुजरात की ये पहली हार है. 207 रनों का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 143 रन ही बना सकी. गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन ने सबसे अधिक 37 रनों की पारी खेली. इसके अतिरिक्त ऋद्धिमान साहा और डेविड मिलर ने 21-21 रनों की पारी खेली. वहीं विजय शंकर ने 12 और उमरजई ने 11 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर ने 2-2-2 विकेट हासिल किए. इसके अतिरिक्त पथिराना ने एक विकेट हासिल किया.

Newsexpress24. Com csk vs gt download 2024 03 27t061900. 529

WhatsApp Group Join Now

चेन्नई ने बनाए थे 206 रन

इस मैच में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी की थी. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 206 रन बनाए थे. चेन्नई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने सबसे अधिक 51 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान दुबे ने दो चौके और 5 बहुत बढ़िया छक्के लगाए. इसके अतिरिक्त सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने 46-46 रनों की पारी खेली. इसके अतिरिक्त डेरिल मिचेल ने नाबाद 24 रन बनाए.

वहीं गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने सबसे अधिक विकेट हासिल किए. राशिद ने 4 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इसके अतिरिक्त साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 1-1-1 विकेट हासिल किया.

 

Back to top button