स्पोर्ट्स

CSK vs RCB: बांग्लादेश के इस स्टार गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर में किया कमाल

IPL 2024: आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच में ही रोमांच चरम पर नजर आया आरसीबी की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय कर लिया कप्तान फाफ डु प्लेसी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को बेहतरीन आरंभ दी लेकिन चौथे ओवर के बाद एक झटके में बाजी पलट गई सीएसके के तेज गेंदबाज के सामने आरसीबी भीगी बिल्ली साबित हुई उन्होंने पहले ही ओवर से आरसीबी पर फंदा कसा और देखते-ही-देखते टीम के परखच्चे उड़ा दिए

Newsexpress24. Com csk vs rcb 2 download 2024 03 22t220811. 520

WhatsApp Group Join Now

मुस्तफिजुर ने पहले ही ओवर में किया कमाल

बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपने पहले ही ओवर में कमाल कर दिया उन्होंने पहले फाफ डु प्लेसी को अपने जाल में फंसाया फाफ मुस्तफिजुर पर हिट करने के कोशिश में कैच रचिन रवींद्र के हाथ में थमा बैठे इसके बाद आए रजत पाटीदार को भी तीसरी ही गेंद पर मुस्तफिजुर ने चलता कर दिया इसके बाद 11वें ओवर में फिर मुस्तफिजुर ने वापसी की और विराट कोहली और कैमरन ग्रीन को भी चलता किया

मैक्सवेल शो भी नहीं आया काम

चौथे ओवर के दो विकेटों से आरसीबी की टीम उबरी नहीं थी कि दीपक चाहर ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए पांचवे ओवर में दीपक चाहर ने मैक्सवेल के शो को फेल कर दिया मैक्सवेल, चाहर की पहली ही गेंद का शिकार हो गए हालांकि, दूसरे छोर पर विराट कोहली ने मोर्चा संभालकर रखा था लेकिन मुस्तफिजुर ने आरसीबी की उम्मीदें 11वें ओवर में समाप्त कर दी

दिल्ली कैपटल्स ने पैर पर मारी कुल्हाड़ी

पिछले दो सीजन तक मुस्तफिजुर रहमान दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे इस टीम की तरफ से उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इस गेंदबाज पर चेन्नई ने दांव खेला और 2 करोड़ रुपये में अपने खेमें में शामिल कर लिया पहले ही मैच में मुस्तफिजुर ने अपनी गेंदबाजी की गूंज चेपॉक में फैलाई डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट मुस्तफिजुर ने चेन्नई की तरफ से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी से शुरुआती ओवर्स में ही आरसीबी की धज्जियां उड़ा दी

Back to top button