डेविड वॉर्नर ने पिच ढकने में की ग्राउंड्स मैन की मदद
वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच इस समय लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। जब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब बारिश की एंट्री हुई, जिसके कारण मैच कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के कद्दावर खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ग्राउंड्समैन की किरदार में नजर आए। यह देख कुछ देर के लिए सभी दंग रह गए।

डेविड वॉर्नर ने पिच ढकने में की ग्राउंड्स मैन की मदद, फोटोज़ सोशल मीडिया में वायरल
ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच मैच में अचानक बारिश होने लगी। जिसके बाद ग्राउंड्स मैन पिच को ढकने के लिए तेजी से भागे। इसी दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर भी ग्राउंड्स मैन की सहायता करने पहुंच गए। अब उनका वीडियो और फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैन्स लगातार उनकी तस्वीर और वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।
David Warner helping the Lucknow groundstaff with a big smile on his face.
– One of the most loved guys in India! pic.twitter.com/0roWvBxzLz
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 16, 2023
डेविड वॉर्नर उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें अकसर मैदान के अंदर और बाहर मस्ती करते देखा जा सकता है। कई बार उन्हें तनाव वाले मैच के दौरान भी एंजॉय करते देखा गया है। इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान एक बार डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी कर रहे थे। उसी समय वॉर्नर एक रन के लिए भागे। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा तेजी से गेंद की ओर भागे। जडेजा गेंद उठाकर स्टंप में मारने के लिए जैसे ही एक्शन में आए, वॉर्नर क्रीज की ओर न भागकर बल्ले से तलवारबाजी प्रारम्भ कर दी। यह देख जडेजा के साथ-साथ फील्डिंग कर रहे सभी खिलाड़ी हंसने लगे। दरअसल वॉर्नर जडेजा की मिमिक्री कर रहे थे। जडेजा जब भी बल्ले से कुछ खास करते हैं, तो बल्ले से तलवारबाजी कर उत्सव मनाते हैं।

