ज़ोरदार शुरुआत! देवास ने लपका 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज़
देवास में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुरुआत हो गया है. इस प्रतियोगिता में सॉफ्ट टेनिस, नेटबॉल और ताइक्वांडो के मुकाबले प्रारम्भ हुए, जिसमें लगभग 1000 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता का आयोजन जिलाधीश ऋतुराज सिंह के म

भोपाल और जबलपुर के खिलाड़ी का स्वर्ण पदक
ताइक्वांडो स्पर्धा में बालक समूह के 45 किलोग्राम वर्ग में भोपाल के आशीष वाल्मीकि ने स्वर्ण पदक और इंदौर के अधर बर्फा ने रजत पदक जीता. 51 किलोग्राम वर्ग में जबलपुर के अमन सोनकर ने स्वर्ण पदक और भोपाल के सक्षम जाटव ने रजत पदक हासिल किया.
और इंदौर के अधर बर्फा ने रजत पदक जीता. 51 किलोग्राम वर्ग में जबलपुर के अमन सोनकर ने स्वर्ण पदक और भोपाल के सक्षम जाटव ने रजत पदक हासिल किया.
बालिका वर्ग में जनजाति विभाग और इंदौर फाइनल में
सॉफ्ट टेनिस के मैच में 19 साल बालिका वर्ग में उज्जैन ने सागर को 2-0 से हराया. वहीं जनजाति विभाग ने जबलपुर को 2-0 से मात दी. इंदौर ने भोपाल को 2-1 से और ग्वालियर ने रीवा को 2-1 से हराया. सेमीफाइनल में जनजाति विभाग ने उज्जैन को 2-0 से और इंदौर ने ग्वालियर को 2-1 से हराकर फाइनल में स्थान बनाई.
कुछ इस तरह से रहा मैच का परिणाम
17 साल बालिका वर्ग में उज्जैन ने जबलपुर को 2-0 से, जनजाति विभाग ने सागर को 2-1 से, ग्वालियर ने भोपाल को 2-1 से और इंदौर ने रीवा को 2-0 से मात दी. सेमीफाइनल में उज्जैन ने जनजाति विभाग को 2-0 से और इंदौर ने ग्वालियर को 2-1 से हराया.
14 साल बालिका वर्ग में इंदौर ने रीवा को 2-0 से, उज्जैन ने जबलपुर को 2-0 से, जनजाति विभाग ने ग्वालियर को 2-1 से और भोपाल ने सागर को 2-0 से हराया. सेमीफाइनल में इंदौर ने उज्जैन को 2-1 से और भोपाल ने जनजाति विभाग को 2-0 से पराजित किया.
14 साल बालक वर्ग में उज्जैन और इंदौर ने स्थान बनाई
14 साल बालक वर्ग में उज्जैन ने जबलपुर को 2-0 से, ग्वालियर ने भोपाल को 2-1 से और इंदौर ने रीवा को 2-1 से हराया. सेमीफाइनल में उज्जैन ने ग्वालियर को 2-1 से और इंदौर ने जनजाति विभाग को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया.
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के दस संभागों से लगभग 1000 खिलाड़ी और ऑफिशियल्स भाग ले रहे हैं. इसमें सॉफ्ट टेनिस (14 से 19 साल बालक-बालिका), नेटबॉल (17 साल से कम बालक-बालिका) और ताइक्वांडो (19 साल से कम बालक-बालिका) की स्पर्धाएं शामिल हैं. सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा पायोनियर पब्लिक विद्यालय में आयोजित की जा रही है, जबकि नेटबॉल और ताइक्वांडो स्पर्धाएं तुकोजीराव पवार स्टेडियम में हो रही हैं.

