स्पोर्ट्स

चिंता में आए फैंस, सौरव गांगुली का हुआ एक्सीडेंट, जानें लेटेस्ट अपडेट

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का गुरुवार को दुर्गापुर एक्प्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया. वह वर्धमान के एक इवेंट में शामिल होने जा रहे थे, तभी वह एक सड़क हादसा का शिकार हो गए. एक तेज रफ्तार लॉरी ने गांगुली की कार को भिड़न्त मार दी. हालांकि राहत की बात है कि गांगुली और उनके साथ उपस्थित लोगों को कुछ नहीं हुआ और वो ठीक हैं.

Ganguly

WhatsApp Group Join Now

यह घटना गुरुवार दोपहर की है. उस समय दुर्गापुर एक्प्रेसवे पर काफी बारिश हो रही थी. उसी दौरान गांगुली की कार से लॉरी टकरा गई. ड्राइवर ने ने बचने के लिए ब्रेक लगा दिया, जिसकी वजह से उनकी काफीले में चल रही सभी गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई. कई गाड़ियां डैमेज भी हुई. गांगुली ने 10 मिनट रोड पर प्रतीक्षा किया और वो बर्धमान यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक बार फिर से निकल पड़े.

311 वनडे में 40.73 की औसत से बनाए हैं रन भारतीय टीम में दादा के नाम से फेमस सौरव गांगुली ने हिंदुस्तान के लिए 311 वनडे मैच खेले हैं और 40.73 की औसत से 11363 रन बनाए हैं. यही नहीं गांगुली ने वनडे में 22 शतक और 72 अर्धशतक जड़े हैं. वनडे में दादा का सर्वोच्च स्कोर 183 रन रहा. गांगुली ने 113 टेस्ट मैचों में 42.18 की औसत से 7212 रन बनाए हैं. टेस्ट मैच में उनके नाम 16 शतक और 35 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक हैं. इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट स्कोर 239 रन रहा.

Back to top button