स्पोर्ट्स

तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग में किया डेब्यू

 

IPL 2025 MI vs KKR: पंजाब के 23 वर्ष के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने सोमवार को मुंबई इंडियंस के लिए भारतीय प्रीमियर लीग में डेब्यू किया उन्होंने अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर बड़ी उपलब्धि हासिल की वह इतने पर ही नहीं रुके और चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया इस युवा तेज गेंदबाज ने केकेआर के बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया केकेआर के बल्लेबाजों के पास अश्विनी कुमार का कोई तोड़ नहीं थाDownload 11zon 2025 03 31t190458. 435

WhatsApp Group Join Now

अश्विनी ने बड़े बड़े दिग्गजों को पिलाई पानी

अश्विनी कुमार ने अजिंक्य रहाणे के अतिरिक्त रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल जैसे कद्दावर बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया अश्विनी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो डेथ ओवरों (16-20) में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं और उन्हें 2025 की मेगा नीलामी के दौरान 30 लाख रुपये में फ्रैंचाइजी ने साइन किया था वह पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे और बिना खेले ही रह गए थे

 

2022 में पंजाब के लिए किया डेब्यू

उन्होंने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया, लेकिन केवल चार मैच ही खेले हैं उन्होंने 8.50 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए हैं अश्विन ने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने सबसे पहले पंजाब के टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट शेर-ए-पंजाब टी20 टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं इस टूर्नामेंट में उन्होंने बीएलवी ब्लास्टर्स के लिए खेलते हुए 4/36 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

हार्दिक के भरोसे पर खरे उतरे अश्विनी कुमार

अश्विनी इस सीजन में मुंबई इंडियंस द्वारा चुने गए पहले घरेलू खिलाड़ी नहीं हैं पांच बार के चैंपियन ने चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध केरल के बाएं हाथ के अपरंपरागत गेंदबाज विग्नेश पुथुर को भी डेब्यू करने का मौका दिया मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में आंध्र के गेंदबाज सत्यनारायण राजू को भी दो मैच खेलने का मौका दिया टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी का निर्णय किया और उन्होंने जानकारी दी कि अश्विनी कुमार को आज के मैच में डेब्यू करने का मौका दिया गया है

 

Back to top button