स्पोर्ट्स

GT vs SRH Live Streaming: कितने बजे से शुरू होगा मैच…

IPL 2025 में आज GT (गुजरात टाइटंस) vs SRH (सनराईजर्स) हैदराबाद का मुकाबला है. सनराईजर्स हैदराबाद के पास घरेलू मैदान का लाभ उठाने का मौका होगा. गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे जगह पर है. टीम ने 2 मैच जीते हैं और तीन मैच हारे हैं. वहीं, हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे अंतिम पायदान पर है. टीम ने इस सीजन में अभी तक सिर्फ़ एक ही मैच में जीत हासिल की है. अब देखना होगा कि आज के मैच की जीत किसके खाते में जाती है.

Download 2025 04 06t212756. 649

WhatsApp Group Join Now

IPL 2025 सीजन का यह 19वां मैच है. इस सीजन में कुल 74 मैच होने हैं. मौजूदा IPL सीजन के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी पर लाइव देख सकते हैं, या फिर औनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है. हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं.

GT vs SRH Match Live मैच कब होगा?

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) मैच आज 6 अप्रैल, रविवार को खेला जाएगा.

GT vs SRH Match Live मैच कहां खेला जाएगा?

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

GT vs SRH Match Live कितने बजे प्रारम्भ होगा?

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) मैच आज 7.30 पीएम पर प्रारम्भ होगा.

GT vs SRH Match Live मैच को कैसे देखें लाइव?

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) मैच को आप टीवी पर लाइव देख सकते हैं. राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है.

GT vs SRH Match Live मैच कैसे देखें फ्री?

GT vs SRH Match Live मैच को आप औनलाइन बिना किसी चार्ज के भी देख सकते हैं. मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है. ऐप सब्सक्राइबर्स इस मैच को फ्री में देख सकते हैं. या फिर आपके मोबाइल में जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाला रिचार्ज प्लान है तो भी मैच आप एकदम फ्री देख सकते हैं.
<!–

–>

Back to top button