सहरसा के लिए खास रही इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता
ओपन खेलो इण्डिया खेलो इंटरनेशनल चैंपियनशिप में बिहार के सहरसा जिले के 11 खिलाडियों ने परचम लहराया है, जिसके बाद सहरसा जंक्शन पर ढोल नगाड़े के साथ, फूलों की बरसात कर इन बच्चों का स्वागत किया गया | इन बच्चों ने कई राष्ट्रों के खिलाड़ियों को हराकर, गोल्ड मेडल हासिल किए हैं, और अपने राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन किया है।

आपको बता दें यह बच्चे भले ही छोटे हैं, लेकिन फाइट करने का अंदाज इनका ऐसा है, कि सामने वाले दंग रह जाते हैं। आपको बता दें,कि इस कराटे प्रतियोगिता में कुल पांच राष्ट्र के ईरान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका एवं हिंदुस्तान से खिलाड़ी आए हुए थे, जिसमें हिंदुस्तान का नाम रोशन करने में सहरसा जिला का बहुत बड़ा सहयोग रहा।
इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल
आपको बता दें पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आयोजित ओपन खेलो इण्डिया खेलो इंटरनेशनल चैंपियनशिप में बिहार के सहरसा जिले के कुल 11 खिलाडियों ने परचम लहराया है। जिनमें इन खिलाड़ियों ने काता एवं कुमीते ( फाइट) में कुल 15 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक जीत कर सहरसा ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। इसमें तेजस्व राज -50 किलो वर्ग में, अनन्या बटाब्याल -40 किलो वर्ग में, कुमारी श्रेष्ठा,-30 किलो वर्ग, श्रीयुग कुमारी -30 किलो वर्ग , नव्या आनंद -35 किलो वर्ग में और काता एवं कुमीते ( फाइट) में सभी ने डबल गोल्ड मेडल हासिल किए हैं,
इसके अतिरिक्त मोo इनताज -60 किलो वर्ग, और मौसम कुमार -40 किलो वर्ग ने एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक प्राप्त किया है, वहीं साकेत विश्वास -40 किलो वर्ग , अवनीश कुमार -70 किलो वर्ग , अदविक झा -35 किलो वर्ग ने एक स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक हासिल किया है, वहीं राम कुमार ने -60 किलो वर्ग में डबल रजत पदक प्राप्त किया है ।
बिहार के खिलाड़ियों का अंदाज देख हुए दंग
वहीं कोच इरशाद एवं राही मार्शल आर्ट कराटे क्लास के डायरेक्टर इस्तेखार राही ने बताया, कि आज सभी लोग काफी खुश हैं। सभी बच्चों ने राष्ट्र का मान बढ़ाया है। कई राष्ट्र के खिलाड़ियों को चितकर, यह सभी बच्चे आगे बढ़कर राष्ट्र के लिए गोल्ड मेडल लाए हैं, जो एक बड़ी बात है। दूसरे राष्ट्र के खिलाड़ी बिहार के इन खिलाड़ियों के खेलने का अंदाज देख दंग रह गए।

