स्पोर्ट्स

IPL 2024 के बीच इरफान पठान ने चुनी 15 सदस्यीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में जिस तरह से मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्रदर्शन किया है, उसको लेकर वह पहले मैच से ही टीम इण्डिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के निशाने पर हैं. केवल इरफान पठान ही नहीं कई क्रिकेट कद्दावर हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन से एकदम खुश नहीं हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के तुरंत बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जो 2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाना है. इरफान पठान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड चुनी है, लेकिन उसमें कुछ ऐसे नाम शामिल हैं, जो थोड़े चौंकाने वाले हैं. हार्दिक पांड्या की जिस तरह से इरफान पठान ने निंदा की है, ऐसा लग नहीं रहा था कि वह इरफान पठान की इस खास 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में स्थान बना पाएंगे.

Newsexpress24. Com ipl 2024 15 20 images 56

WhatsApp Group Join Now

इरफान पठान के हिसाब से कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को ही पारी का आगाज करना चाहिए, जबकि विराट कोहली को तीसरे नंबर पर ही बैटिंग के लिए उतरना चाहिए. इस बात को लेकर काफी अधिक चर्चा हो रही है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज विराट कोहली को करना चाहिए.

 कप्तान गायकवाड़ ने कहा CSK की हार का कारण, इसे कहा हार का कसूरवार

इरफान पठान के 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में संजू सैमसन नहीं हैं और ना ही इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए कोई स्थान है. 15 खिलाड़ियों में तो रियान पराग, दिनेश कार्तिक और आर अश्विन भी शामिल नहीं हैं. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर भी उनकी इस लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं.

 पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, CSK टॉप 4 से बाहर; LSG ने मचाया तहलका

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर उन 15 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जो उनके हिसाब से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में हिंदुस्तान के लिए खेलने उतरेंगे-

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, शुभमन गिल.

Back to top button