स्पोर्ट्स

IPL 2024: चंडीगढ़ में सूर्या के बल्ले से निकला सुपला शॉट, पांड्या हुए खुश

IPL 2024 का 33वां मुकाबला चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबले में एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने बहुत बढ़िया जीत दर्ज की टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑलराउंडर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कमाल का प्रदर्शन किया मैच में सूर्या का बल्ला खूब बोला मुकाबले में सूर्या ने 53 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की सहायता से 78 रनों की पारी खेली बल्लेबाजी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपना सिग्नेचर ‘सुपला’ शॉट खेला जिसके बाद पूरा स्टेडियम सूर्या सूर्या के नारे से गूंज उठा वहीं सूर्या की बल्लेबाजी देख कप्तान हार्दिक पांड्या भी काफी खुश नजर आए

Newsexpress24. Com ipl 2024 india ipl cricket 39 1712857293910 1712857352620

WhatsApp Group Join Now

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने लगाया ‘सुपला’ शॉट

बल्लेबाजी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपना सिग्नेचर ‘सुपला’ शॉट खेला पहली पारी के आठवें ओवर में, रबाडा ने सूर्या को लेंथ बॉल फेंकी सूर्या क्रीज के अंदर रुके और फिर रबाडा को एक ‘सुपला’ शॉट जड़ दिया गेंद सूर्या के बल्ले से लगकर फाइन लेग स्टैंड में पहुंच गई सूर्यकुमार ने शॉट के लिए कगिसो रबाडा की गति का इस्तेमाल किया और गेंद को ठीक समय पर टाइम किया

IPL 2024: आशुतोष शर्मा की अंधाधुन्ध पारी बेकार

मैच की बात करें तो आशुतोष शर्मा की 28 गेंद में 61 रन की पारी पर अनुभवी जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 21 रन तीन विकेट) की बहुत बढ़िया गेंदबाजी भारी पड़ी जिससे मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को बहुत रोमांचक मुकाबले में नौ रन से हराया मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की 53 गेंद में 78 रन की आक्रामक पारी से सात विकेट पर 192 रन बनाने के बाद पंजाब को 19.1 ओवर में 183 रन पर आउट कर दिया इस जीत से मुंबई सात मैच में तीन जीत से सातवें पायदान पर पहुंच गया जबकि सात मैचों में पांचवीं हार के बाद पंजाब नौवें जगह पर खिसक गया

IPL 2024: बुमराह रहे मैन ऑफ द मैच

मैन ऑफ द मैच बुमराह ने तीन विकेट चटकाए इसके अतिरिक्त गेराल्ड कोएत्जी ने भी तीन विकेट लिए आकाश मधवाल, कप्तान हार्दिक पांड्या और श्रेयस गोपाल को एक-एक कामयाबी मिली मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाने के साथ अपना 250वां इंडियन प्रीमियर लीग मैच खेल रहे रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 गेंद में 81 और तिलक वर्मा के साथ 28 गेंद में 49 रन की साझेदारी की रोहित ने 25 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगा कर 36 रन बनाए जबकि तिलक ने 18 गेंद पर नाबाद 34 रन की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के मारे

Back to top button