IPL 2024: जूनियर तेंदुलकर की यॉर्कर के मुरीद हुए मलिंगा
IPL 2024 MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही है. शुरुआती तीन मैचों में लगातार हारने के बाद अब मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है. मुंबई ने अपने अंतिम दोमों मुकाबलों में बहुत बढ़िया जीत दर्ज की थी. वहीं अब मुंबई का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा.

मुंबई अभी तक 5 मुकाबले खेल चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी मैच की प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर देखने को नहीं मिले हैं. अब फैंस के मन में ये प्रश्न उठ रहा है कि आखिर कब जूनियर तेंदुलकर की मुंबई की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होगी. वहीं नेट्स पर अर्जुन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं उनकी यॉर्कर देखकर टीम के बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा भी अर्जुन के मुरीद हो गए हैं.
अर्जुन ने फेंकी एक से बढ़कर एक यॉर्कर गेंद
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पहले अर्जुन दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं लेकिन उसके बाद फिर अर्जुन बाएं हाथ से गेंदबाजी करने लगते हैं. इस दौरान अर्जुन एक से बढ़कर एक कमाल की यॉर्कर फेंकते हैं. अर्जुन की ये बहुत बढ़िया यॉर्कर गेंद देखकर टीम के बॉलिंग कोच मलिंगा भी दंग रह गए. जिसके बाद अब आशा लगाई जा रही है कि जल्द ही मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर देखने को मिलेंगे.
कमाल की फॉर्म में मुंबई के तेज गेंदबाज
अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाजों के मुकाबले तेज गेंदबाज कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. मुंबई के स्पिन गेंदबाजों को कुल 3 ही विकेट हासिल हुए है जिसमें से दो विकेट पीयूष चावला ने लिए थे. वहीं मुंबई के तेज गेंदबाज कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं. खासकर जसप्रीत बुमराह हर मैच में विपक्षी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं. मुंबई के तेज गेंदबाज अभी तक 5 मैचों में 25 विकेट चटका चुके हैं. जिसमें से 10 विकेट अकेले जसप्रीत बुमराह के नाम है.

