स्पोर्ट्स

IPL 2024 में सिर्फ एक बार ही OUT हुआ है ये खिलाड़ी

Shashank Singh Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 बहुत ही बहुत बढ़िया अंदाज में खेला जा रहा है. फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने बहुत ही बेहतरीन खेल दिखाया है. उन्होंने अपनी बेहतरीन बैटिंग से सभी को अपना मुरीद बना लिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध मैच में भी वह पंजाब को जीत के मुहाने पर ले गए. पर टीम जीत से 2 रन दूर रह गई. फिर भी वह अपनी बैटिंग से प्रभावित करने में सफल रहे हैं.

Newsexpress24. Com ipl 2024 out india tv hindi punjab kings 1712750214

WhatsApp Group Join Now

शशांक सिंह ने दिखाया दम

आईपीएल 2024 में शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए पांच मुकाबले खेले हैं और वह केवल एक बार ही आउट हुए हैं. बाकी चार मैचों में विरोधी टीमों के गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर पाए. गुजरात टाइटंस के विरुद्ध उन्होंने 29 गेंदों में 67 रन बनाकर टीम को अपने दम पर जीत दिलाई थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था. शशांक सिंह ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में 0, 21, 9, 61 और 46 रनों की पारियां खेली हैं.

शशांक सिंह की आईपीएल 2024 में खेली गई पारियां: 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ- 0 रन

आरसीबी के खिलाफ- नाबाद 21 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ- नाबाद 9 रन
गुजरात टाइटंस के खिलाफ- नाबाद  61 रन
सनराइजर्स हैदराबाद- नाबाद 46 रन

पंजाब किंग्स ने दिए इतने रुपये

शशांक सिंह को पंजाब किंग्स की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा है. वह इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में 10 मुकाबले खेले थे. तब वह केवल 69 रन ही बना सके थे. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में उन्होंने पांच मैच खेलकर ही 206 रन जड़ दिए हैं.

शशांक सिंह ने 21 फर्स्ट क्लास मैचों में 858 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अतिरिक्त उन्होंने 30 लिस्ट-ए मैचों में 986 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक लगाए हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 33 विकेट भी हासिल किए हैं. शशांक के पास वह काबिलियत है कि वो बड़ी पारियां खेल सकें.

Back to top button