स्पोर्ट्स

IPL 2024: 12 साल बाद रोहित ने आईपीएल में जड़ा शतक

आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबले में चेन्नई ने बहुत बढ़िया जीत दर्ज की  मैच में किसी खिलाड़ी ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी तो, वो है एमएस धोनी एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अंतिम चार गेंद में तीन छक्के और एक डबल के साथ 20 रन बनाए बता दें, चेन्नई ने इस मुकाबले को 20 रन से ही अपने नाम किया है  मैच में रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के की सहायता से 105 रन बनाए वहीं बात करें रोहित शर्मा के इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन में प्रदर्शन की तो, रोहित ने इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी की है अभी तक टीम ने छह मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनके बल्ले से कुल 261 रन निकले हैं जिसमें सिर्फ़ एक नाबाद शतक शामिल है

Newsexpress24. Com ipl 2024 download 2024 04 15t103927. 204
WhatsApp Group Join Now

दूसरी पारी की बात करें तो मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने इस सीजन का अपना पहला शतक जड़ा उन्होंने नाबाद 105 रन बनाए 63 गेंद की अपनी पारी में रोहित ने 11 चौके और 5 छक्के जड़े, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए रोहित को किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला सूर्यकुमार यादव आज एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए तिलक वर्मा ने काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह भी 20 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए कप्तान हार्दिक पांड्या सिर्फ़ दो ही रन बना सके सीएसकी की ओर से वापसी करने करने वाले मथीशा पथिराना ने चार ओवर में 28 रन देकर 4 जरूरी विकेट चटकाए तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक कामयाबी मिली

IPL 2024: अभी तक रोहित ने बनाए 261 रन

आईपीएल के 17वें सीजन में रोहित शर्मा ने अभी तक कुल छह मुकाबले खेले है जिसमे उन्होंने कुल 261 रन बनाए है मुकाबले में रोहित के बल्ले से रनों की बरसात तो हो रही है पर चेन्नई के विरुद्ध खेलने से पहले उन्होंने एक भी शतक या अर्धशतक नहीं जड़ा था बता दें, रोहित दो बार अपने अर्धशतक से चूक गए थे मगर अब उनके बल्ले से सीधा इस इंडियन प्रीमियर लीग का पहला शतक निकला है

IPL 2024: सबसे बड़ा आकर्षण एमएस धोनी की बल्लेबाजी

गायकवाड़ ने 40 गेंद पर पांच-पांच चौके और छक्के की सहायता से 69 रन बनाए वहीं, शिवम दुबे ने 34 गेंद पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए गायकवाड़ के आउट होने के बाद डेरिल मिशेल क्रीज पर आए, लेकिन वह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए उन्होंने 14 गेंद पर एक चौके की सहायता से सिर्फ़ 17 रन बनाए दर्शकों की डिमांड पर धोनी को एक बार फिर ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया धोनी ने दर्शकों को निराश नहीं किया और 4 गेंद पर 3 छक्के की सहायता से 20 रन जोड़े, जो टीम के जीत के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई

Back to top button