स्पोर्ट्स

IPL 2024: DC के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने अपने नाम दर्ज किया ये बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में रविवार (31 मार्च) को दो मुकाबले खेले गए वहीं दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मुकाबले में चेन्नई को दिल्ली के हाथों 20 रन से हार का सामना करना पड़ा बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में एमएस धोनी पहली बार बल्लेबाजी करने के लिए उतरे एमएस धोनी ने बल्लेबाजी के दौरान 16 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की सहायता से नाबाद 37 रन की पारी खेली एमएस धोनी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, परंतु उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया साथ ही साथ उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया एमएस धोनी टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं इस सूची में पहले जगह पर क्विंटन डिकॉक हैं उन्होंने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे अधिक 8578 रन बनाए हैं

Newsexpress24. Com ipl 2024 ms dhoni v 58 hnuqgu

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध बल्लेबाजी करने उतरे एमएस धोनी ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया एमएस धोनी टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं इस सूची में  देखा जाए तो पहला नाम क्विंटन डिकॉक का है उन्होंने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे अधिक 8578 रन बनाए हैं वहीं दूसरे जगह पर जोस बटलर 7721 रन के साथ काबिज हैं वहीं एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध बल्लेबाजी करते हुए अपने 7000 रन पूरे कर लिए एमएस धोनी इस सूची में 7036 रन के साथ तीसरे जगह पर हैं वहीं इस सूची के टॉप-5 की बात की जाए तो मोहम्मद रिजवान 6962 रन के साथ चौथे और कामरान अकमल 6454 रन के साथ पांचवें जगह पर है
8578 – क्विंटन डिकॉक
7721 – जोस बटलर
7036 – एमएस धोनी
6962 – मोहम्मद रिजवान
6454 – कामरान अकमल

IPL 2024: एमएस धोनी के 330 शिकार पूरे

धोनी ने पृथ्वी शॉ को आउट करने के लिए विकेट के पीछे सरल कैच लपका और टी20 क्रिकेट में 300 डिसमिसल (कैच + स्टंप) करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए एमएस धोनी ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए दिनेश कार्तिक और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गजों को पछाड़ा है धोनी इस सीजन में तीन पारियों में पहले ही चार कैच ले चुके हैं और टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लेने के क्विंटन डी कॉक के रिकॉर्ड के करीब भी पहुंच रहे हैं डी कॉक ने नाम टी20 क्रिकेट में कुल 220 कैच लपके हैं, वहीं धोनी के नाम 213 कैच है. धोनी उन्हें पछाड़ने से केवल आठ कैच पीछे हैं और इस इंडियन प्रीमियर लीग में उनसे आगे भी निकल सकते हैं
एमएस धोनी – 300 शिकार (212 कैच)
दिनेश कार्तिक – 276 शिकार (207 कैच)
कामरान अकमल – 274 शिकार (172 कैच)
क्विंटन डी कॉक – 269 शिकार (220 कैच)
जोस बटलर – 208 शिकार (167 कैच)

IPL 2024: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद
इंपैक्ट प्लेयर : सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान
इंपैक्ट प्लेयर : शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मोईन अली, मिशेल सेंटनर

Back to top button