स्पोर्ट्स

IPL 2024 RR vs RCB: RR और RCB में से कौन जीतेगा आज का मैच…

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़न्त होगी. यह मौजूदा सीजन का 19वां मैच है. दोनों टीम शाम साढ़े सात बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. आरआर जहां जीत का चौका लगाने की दहलीज पर है तो वहीं आरसीबी हार की हैट्रिक की कगार पर है. आरआर ने जयपुर के मैदान पर दो मैच खेले हैं, जो हाई स्कोरिंग रहे. ऐसे में आज फिर धूम-धड़का देखने को मिल सकता है. राजस्थान वर्सेस बेंगलुरु मैच में कौन-सी टीम जीतेगी और किस टीम को हार मिलेगी, इसके लिए आप उत्तर दे सकते हैं.

Newsexpress24. Com ipl 2024 rr vs rcb vs poll rr vs rcb winner 1712384977

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान ने मौजूदा सीजन में अपने पिछले तीन मैचों में विजयी परचम फहराया है. आरआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 और दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से मात दी जबकि मुंबई इंडियंस 6 विकेट से दूल चटाई. दूसरी ओर, आरसीबी ने एकमात्र जीत पंजाब किंग्स के विरुद्ध हासिल की. आरसीबी ने यह मैच चार विकेट से अपने नाम किया था. इसके अलावा, बेंगलुरु को चेन्नई सुपर किंग्स (6 विकेट), कोलकाता नाइट राइडर्स (7 विकेट) और लखनऊ (28 रन) के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा. ऐसे में नीचे दिए गए पोल के जरिए बताइए कि आरआर वर्सेस आरसीबी मैच को कौन जीतेगा?

राजस्थान वर्सेस बेंगलुरु हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों की कुल 30 बार भिड़ंत हुई है. आरसीबी का पलड़ा थोड़ी भारी रहा है. बेंगलुरु ने 15 मैच में बाजी मारी है. आआर को 12 मुकाबलों में जीत नसीब हुई. तीन मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. बेंगलुरु ने पिछले पांच मैचों में तीन बार राजस्थान को धूल चटाई है. आरसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरआर के विरुद्ध दोनों मैचों में विजयी परचम फहराया था. बेंगलुरु ने एक मैच सात रन जबकि दूसरा मुकबाला 112 रन से अपने नाम किया था.

Back to top button