स्पोर्ट्स

IPL 2025: LSG को आईपीएल 2025 से पहले लगा ये बड़ा झटका

नई दिल्ली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को आईपीएल 2025 से पहले बड़ा झटका लगा है टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल के पहले हाफ में नहीं खेल पाएंगे मयंक कमर की चोट से उबर रहे हैं वे इन दिनों बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में डॉक्टर्स की देखरेख में रिहैब कर रहे हैं मयंक यादव पिछले वर्ष अक्टूबर में बांग्लादेश के विरुद्ध टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे

Download 2025 03 11t212047. 204

WhatsApp Group Join Now

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मयंक यादव को 11 करोड़ रुपए में रीटेन किया है वे एलएसजी (LSG) के सबसे महंगे और सबसे तेज गेंदबाजी करने वाले बॉलर हैं ऐसे में एलएसजी को मयंक की कमी खल सकती है क्रिकइन्फो के अनुसार बीसीसीआई ने मयंक की वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं दी है यदि वे सभी फिटनेस मानकों को पूरा करते हैं, तो आईपीएल के दूसरे हाफ में खेल सकते हैं

मयंक यादव भारतीय टीम का नया चेहरा हैं, जिन्होंने दो वर्ष के भीतर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है एलएसजी ने आईपीएल 2024 में उन्हें 20 लाख रुपये में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में खरीदा था उन्होंने आईपीएल 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और दो बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए लखनऊ ने उनकी प्रतिभा पहचानी और आईपीएल के लिए 11 करोड़ रुपए में रीटेन किया अजित आगरकर की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने भी मयंक की प्रतिभा का लोहा माना और उन्हें टीम इण्डिया में स्थान दी

पूर्व तेज गेंदबाज और LSG के टीम डायरेक्टर जहीर खान ने हाल ही में कहा था कि फ्रेंचाइजी बीसीसीआई की मेडिकल टीम के साथ मिलकर मयंक यादव की वापसी के लिए रोडमैप तैयार कर रही है लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2025 में पहला मैच 24 मार्च को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ के नए कप्तान ऋषभ पंत पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही थे ऋषभ पंत को अब लखनऊ के पहले ही मैच में प्लान बी के साथ उतरना होगा क्योंकि टीम के पेस अटैक का सबसे बड़ा हथियार उनके साथ नहीं होगा

 

Back to top button