स्पोर्ट्स

IPL Points Table: DC ने अपने नाम की धड़ाधड़ चौथी जीत, फिर भी निराश कर रही है प्वाइंट्स टेबल

IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया (DC vs RCB) पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के कुलदीप यादव और विप्रज निगम की स्पिन जोड़ी ने पहले RCB को 163/7 तक सीमित किया इसके बाद केएल राहुल ने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन की पारी खेली और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ अहम साझेदारी करते हुए कैपिटल्स की टीम ने 164 रन का लक्ष्य 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया, जबकि एक समय स्कोर 58/5 था इस बहुत बढ़िया जीत के साथ दिल्ली ने लगातार चौथा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे जगह पर पहुंच गई है

B1457cc56e472fd615a46eee23f946f81714011209817344 original

WhatsApp Group Join Now

आईपीएल 2025 में फिलहाल गुजरात टाइटंस टॉप पर बनी हुई है गुजरात ने पहला मुकाबला गंवाने के बाद 5 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन दर +1.413 है, जिससे वे पहले जगह पर हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सभी चार मैच जीतकर 8 अंक बटोरे हैं और उनका नेट रन दर +1.278 है, जो उन्हें दूसरे जगह पर रखता है

तीसरे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है इस मैच में हार के बावजूद उसकी पोजीशन नहीं बदली है उसने 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं और उनके 6 अंक हैं, नेट रन दर +0.539 है वहीं चौथे पर पंजाब किंग्स है, जिसने 4 मैचों में 3 जीत दर्ज की है, उनके भी 6 अंक हैं और नेट रन दर +0.289 है जबकि पांचवें जगह पर लखनऊ सुपर जायंट्स हैं जिनके भी 6 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन दर +0.078 है

नीचे की टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने 5 में से 2-2 मुकाबले जीते हैं, उनके 4-4 अंक हैं, पर नेट रन दर क्रमशः -0.056 और -0.733 है सबसे खराब हालत में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद हैं इन्होंने 5 में से केवल 1 मैच जीता है ये तीनों टीमें 2-2 अंकों के साथ क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें जगह पर हैं, और उनका नेट रन दर क्रमशः -0.010, -0.889 और -1.629 है

IPL 2025 Points Table: आईपीएल पॉइंट्स टेबल 2025

स्थान टीम कुल मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
1. गुजरात टाइटंस 5 4 1 8 +1.413
2. दिल्ली कैपिटल्स 4 4 0 8 +1.278
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 3 2 6 +0.539
4. पंजाब किंग्स 4 3 1 6 +0.289
5. लखनऊ सुपर जायंट्स 5 3 2 6 +0.078
6. कोलकाता नाइट राइडर्स 5 2 3 4 -0.056
7. राजस्थान रॉयल्स 5 2 3 4 -0.733
8. मुंबई इंडियंस 5 1 4 2 -0.010
9. चेन्नई सुपर किंग्स 5 1 4 2 -0.889
10. सनराइजर्स हैदराबाद 5 1 4 2 -1.629
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल DC vs RCB (24वां) मैच के बाद

Back to top button