स्पोर्ट्स

IPL Rising Star: लखनऊ की जीत में केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने बल्ले से निभाई अहम भूमिका

WhatsApp Group Join Now

IPL 2024 Rising Star: लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 8 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया. इस मैच में लखनऊ की जीत में जहां उनके कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने बल्ले से अहम किरदार निभाई तो वहीं उससे पहले गेंदबाजों ने अपने काम को भली–भाँति अंजाम दिया था, जिन्होंने सीएसके को इस मैच में 180 से अधिक का स्कोर नहीं बनाने दिया. चेन्नई सुपर किंग्स टीम को इस मैच में दूसरे ओवर में पहला झटका वनडे वर्ल्ड कप 2023 में गेंदबाजों की नाक में दम करने वाले स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र के रूप में लगा जिनको बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अपनी बहुत बढ़िया इनस्विंग गेंद पर पूरी तरह से चकमा देते हुए बोल्ड कर दिया. मोहसिन खान वर्ष 2022 के इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम का हिस्सा हैं.Newsexpress24. Com ipl rising star india tv hindi download 11zon 2024 04 20t092548. 963

मुंबई इंडियंस टीम से नहीं मिला था खेलने का मौका

मोहसिन खान को लेकर बात की जाए तो उन्हें वर्ष 2019 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था और उसके बाद वह 2021 के सीजन तक इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे लेकिन उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला. वहीं वर्ष 2022 के सीजन से पहले हुए प्लेयर ऑक्शन में मोहसिन खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपनी टीम का हिस्सा 20 लाख रुपए के उनके बेस प्राइस पर बनाया था. वर्ष 2023 में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में मोहसिन ने उस समय सुर्खियां बटोरी थी जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध मुकाबले में अंतिम ओवर में 11 रन बचाए थे. उन्होंने टिम डेविड और कैमरून ग्रीन के विरुद्ध गेंदबाजी करते हुए केवल 5 रन दिए थे.

कंधे की चोट के चलते एक वर्ष तक रहे थे बाहर

यूपी के संभल में मोहसिन खान का जन्म हुआ था. मोहसिन ने उत्तर प्रदेश अंडर-16, उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम से खेलने के बाद रणजी में वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश की टीम से ही डेब्यू किया था. वर्ष 2022 के इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के समाप्त होने के बाद मोहसिन खान कंधे की चोट की वजह से एक वर्ष मैदान से बाहर रहे थे, जिसके बाद वह वर्ष 2023 के इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के शुरुआती कुछ मैचों से भी बाहर रहे थे. मोहसिन खान के अभी तक के क्रिकेट करियर को देखा जाए तो उन्हें केवल एक रणजी मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 2 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं 18 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने मोहसिन के नाम 27 विकेट हैं जबकि 49 टी20 मैचों में 67 विकेट हासिल कर चुके हैं. मोहसिन नयी गेंद से जहां स्विंग कराने की काबिलियत रखते हैं तो वहीं आखिरी ओवरों में उनके पास बहुत बढ़िया यॉर्कर और स्लोअर गेंद फेंकने में माहिर हैं. मोहसिन ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 18 मैचों में 19.52 के औसत से 23 विकेट अपने नाम किए हैं.

Back to top button