स्पोर्ट्स

अर्जुन तेंदुलकर की खतरनाक यॉर्कर पर ढेर हुए ईशान किशन

आईपीएल 2024 का आगाज होने में करीब 10 दिन शेष हैं उससे पहले सभी टीमों ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी कमर कस ली है और टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या भी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए हैं उसी बीच टीम के ट्रेनिंग सेशन में अर्जुन तेंदुलकर भी पसीना बहाते नजर आए उन्होंने नेट सेशन में अपनी घातक यॉर्कर्स का जलवा दिखाया वहीं उनके सामने थे ईशान किशन जो चारों खाने चित हो गए ईशान अर्जुन की एक भी गेंद नहीं खेल पाए और एक-दो बार वह अर्जुन की अंगूठा तोड़ यॉर्कर के सामने गिर भी गएNewsexpress24. Com ipl 2024 mi video download 27

WhatsApp Group Join Now

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी और बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं अर्जुन की घातक यॉर्कर गेंदों का ईशान के पास कोई उत्तर नहीं था इस वीडियो पर लोगों ने कई दिलचस्प कमेंट किए और ईशान के मजे लेने लगे इससे पहले ईशान ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारते हुए टीम इण्डिया से ब्रेक लिया था और उनका सेंट्रल कॉनट्रैक्ट भी छिन गया था फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो के कैप्शन में धनुष बाण के इमोजी के साथ लिखा, अर्जुन ने ‘अर्जुन’ वाला काम प्रारम्भ कर दिया है

आईपीएल 2023 में किया डेब्यू

अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था उन्होंने टीम के लिए चार मुकाबले खेले थे उनका डेब्यू बहुत बढ़िया था और उनकी शुरुआती ओवर्स में स्विंगिंग गेंदों की काफी चर्चा हुई थी लेकिन उनकी रफ्तार और फिर उसके बाद इकॉनमी पर चर्चा होने लगी वह चार मुकाबले खेलकर ही बाहर हो गए थे उनके नाम तीन विकेट दर्ज हुए थे रोहित शर्मा ने उन्हें नयी गेंद थमाई थी मगर चार मैचों के बाद उन्हें फिर खेलने का मौका नहीं मिला

मुंबई इंडियंस के स्क्वाड पर एक नजर

रोहित शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, डेवाल्ड ब्रेविस, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड, जेराल्ड कोएट्जे, जेसन बेहेरनडार्फ, दिलशान मधुशंका, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा

Back to top button