रिटायरमेंट पर किंग Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी
विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं.आईपीएल 2024 सीजन में अंधाधुन्ध बल्लेबाजी करते हुए 13 मैचों में 66.10 की औसत से 661 रन बना चुके हैं. कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.आईपीएल के मौजूदा सीजन में विराट कोहली ने जहां एक शतक जड़ा है, जबकि 5 अर्धशतक लगा चुके हैं. विराट कोहली का आनें वाले टी 20 विश्व कप में भी जलवा देखने को मिलेगा. वैसे किंग कोहली इस वर्ष नवंबर में 36 वर्ष के हो जाएंगे. विराट दुनिया के फिट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.ऐसे में वह कम से कम 3 वर्ष और भी क्रिकेट खेल सकते हैं. वैसे जारी इंडियन प्रीमियर लीग के बीच आरसीबी के एक कार्यक्रम में विराट कोहली ने अपने संन्यास पर खामोशी तोड़ी है. विराट कोहली से रिटायरमेंट को लेकर प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा, मैं कुछ अधूरा छोड़कर अपने करियर का अंत नहीं करना चाहता हूं.

एक बार जब मेरा काम पूरा हो जाएगा तो मैं चला जाऊंगा.आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे.इसलिए जब तक मैं खेल रहा हूं, तब तक मैं अपना सब कुछ देना चाहता हूं. और यही एकमात्र चीज है जो मुझे आगे बढ़ने में सहायता करती है’ विराट कोहली ने अपने इस बयान से संकेत दिए हैं कि जब वह संन्यास ले लेंगे तो रिटायरमेंट के बाद कुछ समय तक किसी को नजर नहीं आएंगे.विराट कोहली तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक काफी कुछ हासिल कर चुके हैं. विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर 49 वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, साथ ही वह तेंदुलकर 100 तरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

