स्पोर्ट्स

कोलकाता के गेंदबाजों ने राजस्थान को 151 रनों पर रोका

KKRvsRR कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों हर्षित राणा, वैभव अरुणा, वरूण चक्रवर्ती और मोईन अली ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन करते हुए बुधवार को भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के छठे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 151रन के स्कोर पर रोक दिया.

Download 2025 03 26t211711. 164

WhatsApp Group Join Now

आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया. बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जयसवाल और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े. चौथे ओवर में वैभव आरोड़ा ने सैमसन (13) को बोल्डकर कोलकाता को पहली कामयाबी दिलाई. इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान रियान पराग को वरूण चक्रवर्ती ने आठवें ओवर में विकेटकीपर डीकॉक के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया. रियान ने 15 गेंदों में तीन छक्के लगाते हुए (25) रन बनाये. अगले ही ओवर में मोईन अली ने यशस्वी जयसवाल को आउटकर पवेलियन भेज दिया.

यशस्वी ने 24 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (29) रन बनाये. 10वें ओवर में वानिंदु हसरंगा (चार) को वरूण ने आउट किया. पांचवें विकेट के रूप में नीतीश राणा (आठ) को मोईन अली ने बोल्ड आउट किया. शुभम दुबे (नौ) को वैभव ने आउट किया. 19वें ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा ने ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर राजस्थान को बड़ा झटका दिया. ध्रुव जुरेल ने 28 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए (33) रन बनाये.

19वें ओवर की पहली गेंद पर शिमरॉन हेटमायर (सात) के रूप में राजस्थान का आठवां विकेट गिरा. 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्पेंसर जॉनसन ने जोफ्रा आर्चर (16) को बोल्ड कर राजस्थान को नौवां झटका दिया. राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 151का स्कोर बनाया.

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हर्षित राणा, वैभव अरुणा, वरूण चक्रवर्ती और मोईन अली को दो-दो विकेट मिले. स्पेंसर जॉनसन ने एक विकेट लिया.

Back to top button