स्पोर्ट्स

LSG ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में हासिल की पहली जीत

लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने भारतीय प्रीमियर लीग-2024 में पहली जीत हासिल की है. टीम ने मौजूदा सीजन के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 21 रन से हराया. इस जीत से लखनऊ पॉइंट्स टेबल के 5वें नंबर पर आ गई है, जबकि शिखर धवन की पंजाब छठे नंबर पर पहुंच गई है.

Newsexpress24. Com untitled 11 copy 21 1

WhatsApp Group Join Now

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में शनिवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन बनाए. उत्तर में पंजाब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन ही बना सकी. 21 वर्ष के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने डेब्यू मैच में 3 विकेट झटके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

मैच के रोचक फैक्ट

  • मयंक यादव ने सीजन की सबसे तेज बॉल (155.8 KM/H) डाली. मयंक इस लीग में डेब्यू मैच खेल रहे थे.
  • लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस सीजन में पहली जीत हासिल की है. टीम को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 20 रन से हराया था.
  • लखनऊ ने अपने होमग्राउंड में पंजाब को पहली बार हराया है. टीम को पिछले सीजन में यहां पंजाब ने दो विकेट से हराया था.

प्लेयर्स की परफॉर्मेंस: डी कॉक की फिफ्टी, मयंक-मोहसिन की परफेक्ट गेंदबाजी
LSG के ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 38 बॉल पर 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान निकोलस पूरन ने 21 बॉल पर 42 रन बनाए. क्रुणाल पंड्या ने 22 बॉल पर नाबाद 43 रन का सहयोग दिया. पंजाब से सैम करन ने तीन विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले.

जवाबी पारी में PBKS से शिखर धवन ने 50 बॉल पर 70 रन बनाए. जबकि जॉनी बेयरस्टो 29 बॉल पर 42 रन बनाकर आउट हुए. मयंक यादव ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहसिन खान ने 2 विकेट लिए.

PBKS की हार के कारण

  • मजबूत आरंभ के बावजूद ओपनर्स फिनिश नहीं कर सके 200 रन का टारगेट चेज कर रही पंजाब ने मजबूत आरंभ की. टीम ने 11 ओवर में बगैर हानि के 101 रन बना लिए थे, लेकिन धवन-बेयरस्टो की जोड़ी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी. धवन अर्धशतक, तो बेयरस्टो 42 रन बनाकर आउट हुए.
  • फेल रहे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज 101 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज फेल रहे. प्रभसिमरन सिंह 19, जितेश शर्मा 6 और सैम करन 0 रन पर आउट हुए. लियम लिविंगस्टन भी 17 बॉल नाबाद 28 रन का सहयोग ही दे सके.
  • मयंक और मोहसिन की गेंदबाजी मिडिल ओवर्स में गेंदबाजी करने आए मयंक यादव और मोहसिन खान ने परफेक्ट गेंदबाजी की. दोनों ने मिलकर पंजाब के 5 विकेट झटके और मेहमान टीम को दबाव में डाल दिया.

Back to top button