स्पोर्ट्स

LSG vs PBKS Head To Head: होम ग्राउंड पर लखनऊ को पहली जीत की होगी तलाश

LSG vs PBKS Head To Head: भारतीय प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 11वें मुकाबले में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा. यह भिड़ंत लखनऊ के हिंदुस्तान रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी. होम ग्राउंड पर लखनऊ को पहली जीत की तलाश होगी. दूसरी और पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में DC को 4 विकेट से हराया था. दूसरे मुकबले में PBKS को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 4 विकेट से हरा मिली थी.

Newsexpress24. Com lsg vs pbks head to head download 2024 03 29t181140. 401

WhatsApp Group Join Now

लखनऊ का पलड़ा भारी

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो LSG का पलड़ा भारी नजर आता हैं. लीग में दोनों टीमें अब तक 3 बार टकराई हैं. इस दौरान केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम ने 2 बार बाजी मारी है. वहीं 1 मैच में पंजाब किंग्स को भी जीत का स्वाद चखने को मिला है. ऐसे में शनिवार को पंजाब किंग्स की प्रयास हार के अंतर को कम करने पर होगी.

इकाना में दोनों टीमों का प्रदर्शन

अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ के आंकड़ों की बात करें तो टीम ने अपने होम ग्राउंड पर 7 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान LSG को 3 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 2 मैच जीते हैं और लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें 1 मुकाबले में जीत मिली है. दूसरी ओर इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने इस मैदान पर 1 ही मैच खेला और उसमें फतेह हासिल की है. PBKS ने लक्ष्य का पीछा करते हुए यह कारनामा किया है.

 

Back to top button