स्पोर्ट्स

मेरीकॉम ने खत्म हो चुके रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोली- अफेयर की बातें गलत…

ओलिंपिक मेडल विजेता एमसी मेरीकॉम का उनके पति करुंग ओनलर से तलाक हो चुका है. छह बार की विश्व चैंपियन रह चुकीं मेरीकॉम ने करीब 16 महीने बाद इसका खुलासा किया. उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर उन अफवाहों के बाद दी, जिनमें उनके हितेश चौधरी या एक अन्य बॉक्सर के पति से संबंध होने की बात कही जा रही थी. दोनों का अलगाव 20 दिसंबर 2023 को आपसी सहमति से दोनों परिवारों और बुजुर्गों की उपस्थिति में,कॉम प्रथागत कानून के अनुसार हुआ. 2005 में दोनों की विवाह हुई थी.

Images 2025 05 01t100718. 003

WhatsApp Group Join Now

अफेयर को लेकर दी सफाई मैरीकॉम ने हितेश चौधरी के साथ अफेयर को लेकर सफाई दी. हिटेश बिजनेस पार्टर और मैरी कॉम बॉक्सिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं. मैरी पर एक अन्य बॉक्सर के पति के साथ उनके शामिल होने के इल्जाम भी थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर, मैरी कॉम ने अपनी ओर से जारी एक कानूनी नोटिस शेयर किया. नोटिस में यह साफ किया गया कि उनका तलाक सौहार्दपूर्ण ढंग से महीनों पहले हो गया था और वह आगे बढ़ चुकी हैं और अपने पिछले शादी पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं. बयान के मुताबिक हितेश चौधरी या किसी और को डेट करने की उनकी अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं. बयान में मीडिया प्लेटफॉर्म से उनकी गोपनीयता का सम्मान करने और गलत सूचना फैलाने से बचने का भी आग्रह किया गया.

मैरी ने कानूनी करवाई और मानहानि करने की चेतावनी दी मैरी कॉम ने झूठी अफवाह फैलाने वालों को चेतावानी देते हुए बोला कि यदि उनके निजी जीवन का सम्मान नहीं किया गया तो वह मानहानि और कानूनी करवाई कर सकती हैं. मैरी कॉम ने यह भी कहा कि पिछले दो वर्ष उनके लिए पर्सनल रूप से कठिन रहे हैं और उन्होंने अपने फैंस, दोस्तों और जनता से अपील की है कि उन्हें वह स्पेस दें जिसकी उन्हें आवश्यकता है.

2012 लंदन ओलिंपिक में जीता था ब्रॉन्ज मेडल मैरी कॉम ने 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके अतिरिक्त 42 वर्ष की बॉक्सर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 6 गोल्ड समेत 8 मेडल जीत चुकी हैं. वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में 6 गोल्ड जीतने वाले दुनिया की एकमात्र स्त्री बॉक्सर हैं. 2006 में उन्हें पद्म श्री, 2013 में पद्म भूषण और 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है.

Back to top button