खिलाड़ियों को आईपीएल मैच खेलने के लिए भी दी जाएगी मैच फीस
आईपीएल का मंच सज चुका है. अब से ठीक दो ही दिन बाद भारतीय प्रीमियर लीग का पहला मैच खेला जाएगा. पहले दिन यानी 22 मार्च को केकेआर और आरसीबी के बीच भिड़ंत होगी. इस बार आईपीएल खेल रहे खिलाड़ियों को और भी अधिक लाभ होता हुआ नजर आएगा. जो धनराशि उन्हें नीलामी के दौरान टीमों ने देने का वायदा किया था, वो तो मिलेगी ही, जैसे पहले मिलती थी, लेकिन इस बार मैच फीस भी दी जाएगी. इसका घोषणा बीसीसीआई की ओर से किया जा चुका है. इससे उन खिलाड़ियों को खास तौर पर लाभ होगा, जो अपनी टीम के लिए मैच खेलेंगे.

इस वर्ष खेला जाएगा भारतीय प्रीमियर लीग का 18वां सीजन
इंडियन प्रीमियर लीग का ये 18वां सीजन होगा. अभी तक जो 17 सीजन खेले गए हैं, उसमें होता ये था कि आईपीएल टीमें खिलाड़ियों को रिटेन करती थी, उसकी धनराशि तय हो जाती थी, वहीं जो खिलाड़ी नीलामी के दौरान खरीदे जाते थे, उनकी भी धनराशि पक्की हो जाती है कि एक सीजन से लिए टीम अपने खिलाड़ी को कितने पैसे देगी. इसके अतिरिक्त और कोई कमाई का जरिया नहीं था. वो बात अलग है कि खिलाड़ी एड करके भी कुछ ना कुछ कमाई कर लेते हैं. लेकिन इस दफा पहली बार बीसीसीआई ने तय किया है कि खिलाड़ियों को आईपीएल मैच खेलने के लिए मैच फीस भी दी जाएगी. जो नीलामी में दी जाने वाली धनराशि से अलग होगी.
एक आईपीएल मैच खेलने के लिए खिलाड़ी को मिलेंगे साढ़े सात लाख रुपये
बीसीसीआई की ओर से पहले ही तय कर दिया गया था कि मैच खेलने वाले खिलाड़ी को हर मैच के हिसाब से साढ़े सात लाख रुपये दिए जाएंगे. एक खिलाड़ी जितने भी मैच खेलेगा, उसी के मुताबिक ये धनराशि बढ़ती चली जाएगी. यानी किसी खिलाड़ी ने यदि पूरे 14 मैच खेले, जो कि लीग मैच में होते हैं तो उसे करीब एक करोड़ रुपये मिल जाएंगे. यदि कम मैच खेले तो उसी हिसाब से पैसे कम भी हो जाएंगे. यदि कोई खिलाड़ी पूरे 14 लीग मैच खेलता है और उसके बाद टीम यदि टॉप 4 में चली जाती है तो उसे और भी मैच खेलने का मौका मिलेगा, यानी ये धनराशि एक करोड़ से बढ़ जाएगी.
केवल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को ही मिलेगी ये रकम
ये नियम खास तौर पर उन खिलाड़ियों के अधिक काम आएगा, जो 30 लाख या फिर 50 लाख रुपये में खरीद लिए जाते हैं और अच्छे प्रदर्शन के बल पर आगे भी मैच खेलते चले जाते हैं. इससे पहले तक उन्हें तयशुदा धनराशि ही दी जाती थी, लेकिन अब उनकी इनकम बढ़ जाएगी. ध्यान रखिएगा कि ये नियम सिर्फ़ उन्हीं खिलाड़ियों पर लागू होगा, जो मैच खेलेंगे, जो मैच का हिस्सा नहीं होंगे, उन्हें इसमें से कोई पैसा नहीं मिलेगा, सिर्फ़ वही धनराशि मिलेगी, जो टीमों ने नीलामी के दौरान तय कर दी थी. खास बात ये है कि इनमें हिंदुस्तान के ही नहीं, विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होंगे. यानी मैच खेलते जाइए और मैच फीस लेकर धनराशि बढ़ाते चले जाइए.

