स्पोर्ट्स

IPL में सबसे ज्यादा रन लुटाने में दूसरे नंबर पर पहुंचा RCB का ये बॉलर

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में आरसीबी के लिए विराट कोहली और देवदत्त पड्डीक्कल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाए और टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार अदा की. लेकिन मैच में भुवनेश्वर कुमार अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए.

Download 90 3

WhatsApp Group Join Now

खराब लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में चार ओवर में कुल 26 रन लुटाए और वह मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. अब भुवनेश्वर आईपीएल में सबसे अधिक रन लुटाने के मुद्दे में दूसरे नंबर पर पहुंच गए और उन्होंने पीयूष चावला को पीछे कर दिया. भुवी ने अभी तक आईपीएल में कुल 5130 रन लुटाए हैं, जबकि चावला ने 5108 रन लुटाए थे. आईपीएल में सबसे अधिक रन लुटाने का  शर्मनाक रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है. अश्विन ने आईपीएल में कुल 5592 रन लुटाए हैं.

आईपीएल में हासिल कर चुके 180 से अधिक विकेट

भुवनेश्वर कुमार वर्ष 2011 से ही आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं. वह आईपीएल में पुणे वॉरियर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी की टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल के 183 मैचों में कुल 189 विकेट हासिल किए हैं. आईपीएल के इतिहास में वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर हैं. स्विंग उनका सबसे बड़ा मारक हथियार है.

कोहली और पड्डीक्कल ने लगाए अर्धशतक

आरसीबी के विरुद्ध मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने जरूर 33 रनों का सहयोग दिया. उनके अतिरिक्त शशांक सिंह ने 31 रन बनाए. बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे. इसके बाद आरसीबी की टीम के लिए विराट कोहली और देवदत्त पड्डीक्कल ने अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिला दी. कोहली ने 73 रन और पड्डीक्कल ने 61 रनों का सहयोग दिया. इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 7 विकेट से जीतने में सफल रही.

Back to top button