स्पोर्ट्स

लखनऊ में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ अंदाज में बनाए 57 रन

 

लखनऊ . यूपी प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेली. लखनऊ में बुधवार को रिंकू सिंह ने 27 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों की सहायता से अंधाधुन्ध अंदाज में 57 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत मेरठ ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 233 रन जुटाए.

Download 2025 08 27t183728. 819

WhatsApp Group Join Now

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर कप्तान रिंकू सिंह ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. मेरठ मावेरिक्स की टीम महज 12 रन पर अक्षय दुबे (2) का विकेट गंवा चुकी थी.

यहां से स्वास्तिक चिकारा ने माधव कौशिक के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की प्रयास की. माधव 11 गेंदों में महज पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे.

इसके बाद स्वास्तिक चिकारा ने ऋतुराज शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन जुटाए. चिकारा ने 31 गेंदों में चार छक्कों और इतने ही चौकों की सहायता से 55 रन बनाए.

टीम 9.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर 73 रन बना चुकी थी. यहां से कप्तान रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला. उन्होंने ऋतुराज शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया.

रिंकू सिंह 57 रन की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे, जिसके बाद ऋतुराज शर्मा ने ऋतिक वत्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 66 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 233 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

ऋतुराज शर्मा 37 गेंदों में पांच छक्कों और इतने ही चौकों की सहायता से 74 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ऋतिक ने 8 गेंदों में चार छक्कों और 2 चौकों के साथ 35 रन बनाए.

विपक्षी टीम की ओर से भुवनेश्वर कुमार, विपराज निगम, अभिनंदन सिंह और अक्षत पांडे ने एक-एक विकेट हासिल किया.

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स छह में से तीन मुकाबले जीतकर दूसरे पायदान पर उपस्थित है. इस टीम के पास छह अंक हैं, नेट रन दर +0.223 है.

 

Back to top button