स्पोर्ट्स

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए रचा इतिहास

Rohit Sharma: राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला बढ़चढ़ कर बोला. रोहित ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रच दिया. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीम के विरुद्ध जोरदार बल्लेबाजी की. रोहित शर्मा मुंबई के लिए 6 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. हिटमैन के बल्ले से इस मैच में अर्धशतक भी निकला.Download 11zon 2025 05 01t184245. 334

WhatsApp Group Join Now

रोहित ने रचा इतिहास

हिटमैन अब फॉर्म में आ चुके हैं. शुरुआती कुछ मैचों में फ्लॉप होने के बाद रोहित कमाल कर रहे हैं. राजस्थान के विरुद्ध भी रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए अपने 6 हजार रन पूरे किए. वह ऐसा करने वाले मुंबई के पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए.

रोहित की लाजवाब बल्लेबाजी

रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए मिलकर 116 रनों की साझेदारी निभाई. रोहित ने 36 गेंदों में 53 रनों की बहुत बढ़िया पारी खेली, जबकि रिकेल्टन ने भी 38 गेंदों में 61 रन बनाए. अपनी बल्लेबाजी के दौरान रोहित के बल्ले से 9 चौके निकले.

एक टीम के लिए T20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

टी-20 क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं. विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के लिए सबसे अधिक 8871 रन बनाए हैं. वह T20 में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं.

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए समाचार लिखे जाने तक 6 हजार से अधिक रन बना चुके हैं. वहीं जेम्स विंस ने हैम्पशायर के लिए 5934 रन बनाए हैं. वह इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 5528 रन बनाए हैं. वह टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं. एमएस धोनी ने भी CSK के लिए 5269 रन बनाए हैं. वह एक महान कप्तान और फिनिशर माने जाते हैं.

एक टीम के लिए T20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची

क्रमांक खिलाड़ी का नाम रन टीम का नाम
1 विराट कोहली 8871 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
2 रोहित शर्मा* 6000+ मुंबई इंडियंस (MI)
3 जेम्स विंस 5934 हैम्पशायर (Hampshire)
4 सुरेश रैना 5528 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
5 महेंद्र सिंह धोनी 5269 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

 

Back to top button