RR के कोच ने खड़े कर दिए टीम इंडिया के कान, इंग्लैंड दौर को लेकर कही ये बड़ी बात
पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का मानना है कि इंग्लैंड का आनें वाले दौरा भारतीय टीम के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है. दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में हिंदुस्तान के तीन बड़े नाम रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में एक युवा और नयी टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जिसके नेतृत्व की जिम्मेदारी संभवतः शुभमन गिल को दी जाएगी. 20 जून से इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के नए चक्र का आगाज होगा. सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में यह युवा भारतीय टीम के लिए स्वयं को साबित करने का बड़ा मौका होगा, लेकिन साथ ही उनके सामने विदेशी सरजमीं पर कड़ी परीक्षा भी होगी.

इंग्लैंड टूर होगा मुश्किल
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए IPL मुकाबले के बाद राठौर ने बोला कि यह दौरा निश्चित रूप से मुश्किल होगा क्योंकि टीम में अब अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं. एक नया कप्तान होगा और युवा टीम मैदान में उतरेगी. इससे थोड़ा दबाव बनेगा, लेकिन इसी के साथ युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा मौका भी मिलेगा. उन्होंने आगे बोला कि अश्विन, रोहित और विराट जैसे खिलाड़ी महान रहे हैं. तीनों को कुछ और समय खेलना चाहिए था, लेकिन यह उनका निजी निर्णय है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए.
सूर्यवंशी की बल्लेबाजी काबिल-ए-तारीफ
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे विक्रम राठौर ने 14 वर्ष के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर प्रशंसा की. IPL के हालिया मुकाबले में अहम पारी खेलने वाले वैभव के बारे में राठौर ने बोला कि हम पिछले तीन-चार महीनों से उसके साथ काम कर रहे हैं. दबाव में उसके प्रदर्शन को देखकर अच्छा लगा. उसने जिस परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी की, वह काबिल-ए-तारीफ है. इस तरह के अनुभव से वह और बेहतर होगा.
भारत vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का पूरा शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 20-24 जून, लीड्स
- दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, बर्मिंघम
- तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लंदन (लॉर्ड्स)
- चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, मैनचेस्टर
- पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई – 4 अगस्त, केनिंग्टन ओवल

