जीरो पर आउट होकर रोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
IPL 2024 का 14वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया, जो ठीक साबित हुआ. मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 रनों के अंदर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए थे. इन चार में से तीन बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए. इस मैच में जीरो पर आउट होते ही रोहित शर्मा के नाम एक खराब रिकॉर्ड जुड़ गया है. 
जीरो पर आउट हुए रोहित शर्मा
राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध मुंबई इंडियंस के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा अपना खाता तक नहीं खोल पाए. रोहित पहले ओवर में ही ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने. इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा अब संयुक्त रूप से सबसे अधिक जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है. दोनों ही खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में 17-17 बार जीरो पर आउट हुए हैं, जो सबसे अधिक है.
IPL में सबसे अधिक जीरो पर आउट होने वाले प्लेयर्स:
रोहित शर्मा- 17 बार
दिनेश कार्तिक- 17 बार
ग्लेन मैक्सवेल- 15 बार
पीयूष चावला- 15 बार
मनदीप सिंह- 15 बार
सुनील नरेन- 15 बार
IPL के इतिहास में ऐसा केवल छठी बार हुआ है जब किसी मैच में टीम के टॉप-4 में तीन बल्लेबाज जीरो पर आउट हो गए हैं. मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस अपना खाता तक नहीं खोल पाए. वहीं ईशान किशन 16 रन और हार्दिक पांड्या 34 रन बनाकर आउट हो गए.
IPL में रोहित शर्मा ने बनाए इतने रन
रोहित शर्मा वर्ष 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जी चुकी है. वह डेक्कन चार्जर्स के साथ भी इंडियन प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीती है. रोहित शर्मा ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग के 246 मैचों में 6280 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है

