स्पोर्ट्स

टी20 सीरीज में श्रीलंकाई टीम ने 4 विकेट से की जीत दर्ज

WhatsApp Group Join Now

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच तीन सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हुआ जिसके पहले मुकाबले को श्रीलंकाई टीम ने 4 विकेट से अपने नाम किया. हरारे के मैदान पर खेले गए इस टी20 सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट के ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसमें उन्होंने बाबर आजम और फाफ डु प्लेसिस के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया. ब्रायन के बल्ले से इस मैच में 57 गेंदों में 81 रनों की बहुत बढ़िया पारी देखने को मिली लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके.

Download 2025 09 04t101642. 932

ब्रायन ने बिना छक्का लगाए टी20 इंटरनेशनल में खेली सबसे अधिक रनों की पारी

हरारे के मैदान पर खेले गए पहले टी20 मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें वह 20 ओवर्स में 7 विकेट के हानि पर 175 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहे. जिम्बाब्वे की टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में ब्रायन बेनेट ने अहम किरदार अदा की जिसमें उन्होंने 57 गेंदों में खेली 81 रनों की अपनी पारी के दौरान कुल 12 चौके लगाए लेकिन उनके बल्ले से एक भी छक्का देखने को नहीं मिला. इसी के साथ फुल मेंबर्स टीम के तौर ब्रायन बेनेट अब टी20 इंटरनेशनल में एक मैच में बिना छक्का लगाए सबसे अधिक रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. ब्रायन से पहले ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से बाबर आजम और फाफ डु प्लेसिस के नाम पर था जिन्होंने 79-79 रनों की पारी खेली थी.

टी20 इंटरनेशनल में बिना छक्का लगाए सबसे अधिक रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर्स)

  • ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे) – 81 बनाम श्रीलंका
  • फाफ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका) – 79 बनाम बांग्लादेश
  • बाबर आजम (पाकिस्तान) – 79 बनाम न्यूजीलैंड
  • मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 78 बनाम वेस्टइंडीज
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 76 बनाम भारत

अब तक ऐसा रहा है ब्रायन बेनेट का करियर

21 वर्ष के ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बेनेट के अब तक के इंटरनेशनल करियर को देखा जाए तो उन्होंने जिम्बाब्वे की तरफ से 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 21.17 के औसत से कुल 978 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतकीय पारियां शामिल है. इसके अतिरिक्त ब्रायन ने 10 टेस्ट मैचों में 503 रन जबकि 11 वनडे मैचों में खेलते हुए 348 रन बनाए हैं.

Back to top button