स्पोर्ट्स

T20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने जारी किया बड़ा नियम

T20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस वर्ष जून के महीने में किया जाना है टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा इस बार फैंस को वर्ल्ड कप में कई नयी चीजें देखने को मिलेगी इस बार वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं ऐसा पहली बार होगा जब इतनी टीमों के बीच वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा आईसीसी क्रिकेट जैसे खेल को काफी बड़ा बनाने के लिए पूरी प्रयास कर रहा है इसी बीच आईसीसी ने वर्ल्ड कप को लेकर कुछ नए नियमों का घोषणा किया है जिसके अनुसार उन्होंने कहा है कि किन मैचों में रिजर्व डे होंगेNewsexpress24. Com t20 icc india tv hindi images 6

WhatsApp Group Join Now

इन मैचों में होंगे रिजर्व डे

आईसीसी की बैठकों के दौरान यह पुष्टि की गई कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे निर्धारित होंगे इसके अलावा, ग्रुप चरण और सुपर आठ चरण में खेल आयोजित करने के लिए दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को कम से कम पांच ओवर फेंकने की जरूरत होगी हालांकि, नॉकआउट मैचों में, मैच के लिए दूसरी पारी में कम से कम 10 ओवर फेंकने की जरूरत होती है रिजर्व डे का मतलब ये होता है कि यदि किसी कारण मैच अपने निर्धारित दिन पर रद्द हो जाता है तो उस मैच का आयोजन किसी अन्य दिन यानी कि रिजर्व डे पर किया जाएगा

ICC ने लागू किया स्टॉप क्लॉक नियम

स्टॉप क्लॉक नियम को लेकर बात की जाए तो आईसीसी ने जब इसे पिछले वर्ष दिसंबर में लागू किया था तो टी20 में फील्डिंग करने वाली टीम को एक ओवर समाप्त होने के बाद अगला ओवर प्रारम्भ करने के लिए केवल 60 सेकेंड का समय मिलेगा, जिसमें उन्हें पहली गेंद फेंकनी होगी थर्ड अंपायर ओवर समाप्त होने के बाद स्टॉप वॉच ऑन कर देगा फील्डिंग टीम यदि 1 मिनट के अंदर अगले ओवर की पहली गेंद फेंकने में सफल होती है तो उसे 2 बार तक केवल अंपायर की चेतावनी का सामना करना पड़ेगा लेकिन इसके बाद फील्डिंग टीम को पेनल्टी लगाई जाएगी जो 5 रनों की होगी वहीं स्टॉप वॉच को लागू करने का निर्णय अंपायर्स पर रहेगा जिसमें वह यह भी देखेंगे कि कहीं बल्लेबाजों की वजह से तो ओवर प्रारम्भ करने में देरी तो नहीं हो रही या फिर डीआरएस की वजह से यह नियम इस बार वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगा

Back to top button