स्पोर्ट्स

सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसे मनाया जीत और सेंचुरी का सेलिब्रेशन

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सनराइजर्स हैदराबाद के दमदार गेंदबाजों का दम निकाल दिया. सूर्या ने अकेले दम पर मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की चौथी जीत दिलाई. सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतक ठोका और टीम की नैया को पार लगाया. जैसे ही उन्होंने छक्का जड़ा, वैसे ही टीम को जीत मिली और उनका शतक पूरा हो गया. इसके बाद उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था

Newsexpress24. Com 200541 assnwowpxf 1715020135

WhatsApp Group Join Now

https://x.com/IPL/status/1787542727237767219

चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले कुछ मैचों से बाहर रहे सूर्यकुमार यादव अब लय में लौट आए हैं. हालांकि, कुछ मैचों में उन्होंने थोड़े बहुत रन बनाए थे, लेकिन वे रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे. वहीं, जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबानों के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा तो सूर्यकुमार यादव ने भी अकेले दम पर मैच निकालने की ठानी और इसे पूरा भी किया.

सूर्यकुमार यादव ने जैसे ही टी नटराजन की गेंद पर कवर के ऊपर से छक्का जड़ा, वैसे ही 18वें ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत मिल गई. इस छक्के से सूर्या का इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरा शतक भी पूरा हो गया. जीत और शतक के बाद वे अपने साथी बल्लेबाज तिलक वर्मा से गले मिले. इसके बाद सूर्या ने अपना हेलमेट निकाला और बल्ला हवा में लहराया. ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ियों ने उनके लिए ताली बजाई. देखें वीडियो

सूर्या के लिए ये पारी जितनी अहम थी, उतनी ही पारी ये टीम इण्डिया के नजरिए से खास थी, क्योंकि जून में टीम इण्डिया को टी20 वर्ल्ड कप खेलना है और इस वर्ल्ड कप में सूर्या तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं. वे इस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज हैं और उनका फॉर्म में होना महत्वपूर्ण है. रोहित शर्मा की फॉर्म ने सभी की चिंता बढ़ा रखी है. यहां तक हार्दिक पांड्या ने भी दमदार गेंदबाजी की.

Back to top button